भागलपुर में रात 10 के बाद डीजे बैन! नियम तोड़ा तो सेट होगा जप्त, सिटी एसपी की सख्त चेतावनी

भागलपुर में देर रात होने वाला शोर-शराबा अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सिटी एसपी शुभांक मिश्रा ने साफ कहा है कि रात 10 बजे के बाद शहर में कहीं भी डीजे बजाना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। नियम तोड़ते ही डीजे सेट मौके पर ही जप्त कर लिया जाएगा।

कई डीजे अलरेडी जप्त

सिटी एसपी ने बताया कि अभियान शुरू हो चुका है।
पिछले कुछ दिनों में कई डीजे सेट जप्त किए गए हैं और आगे भी ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

धर्मशाला–विवाह भवनों को शपथ पत्र

शहर के सभी

  • धर्मशाला
  • विवाह भवन
  • कम्युनिटी हॉल

से शपथ पत्र भरवाया जा रहा है कि—
शराब का सेवन परिसर में नहीं होगा
रात 10 बजे के बाद किसी भी हालत में डीजे नहीं बजेगा

पब्लिक से अपील

सिटी एसपी ने लोगों से अपील की है कि
रात 10 बजे के बाद अगर कहीं डीजे बजता है तो तुरंत नजदीकी थाना को सूचना दें।
पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई की जाएगी।


 

  • ये भी पढ़े..

    पटना में ‘जॉब माफिया’ का बड़ा खेल बेनकाब! बैंकिंग परीक्षा पास कराने और सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, 5 गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    PMCH में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का औचक निरीक्षण, नर्सिंग सेवा पर मिली शिकायत तो मौके पर लगाई फटकार

    Share Add as a preferred…