अररिया में नदी के तेज बहाव में डायवर्सन बहा, बंगाल-असम से संपर्क टूटा

अररिया: नेपाल से निकलने वाली नदियां उफान पर हैं. परमान, बकरा, कनकई, भलुआ, रतुआ जैसी नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है. जिले के सिकटी, पलासी, जोकीहाट और अररिया के कुछ इलाकों में बाढ़ जैसी स्थित उत्पन्न हो गई है. बाढ़ से परमान नदी का बहाव अररिया शहर के करीब हो गया है।

इसको लेकर जीरोमाइल के करीब एनएच 327 E का बना डायवर्सन बह जाने से पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी असम और किशनगंज जिले के कई प्रखंडों का संपर्क अररिया जिले से लगभग भंग हो गया है. डायवर्सन बह जाने के कारण बड़ी वाहनों का लगभग आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है।

वहीं छोटे वाहन लंबी दूरी तय कर जोकीहाट पलासी टेढ़ागाछ आदि जगह पर जा रहे हैं. बता दें कि एनएच 327 ई पर पुल निर्माण के दौरान डायवर्सन बनाया गया था. जिस पर वाहनों का परिचालन हो रहा था, लेकिन शुक्रवार की देर शाम नदी के बहाव से वह डायवर्सन भी बह गया है।

  • ये भी पढ़े..

    CJP का सरकार को अल्टीमेटम: “मांगें पूरी होने तक जंतर-मंतर पर आंदोलन जारी रहेगा”

    Share Add as a preferred…

    AAP, RJD, SP और JMM सांसदों का अस्पताल गेट पर धरना; सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, जमकर हुआ विरोध

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *