सुलतानगंज के सर्वे शिविर में जिला बंदोबस्त पदाधिकारी का औचक निरीक्षण, सर्वे कार्य में तेजी लाने के निर्देश

भागलपुर, 2 दिसंबर 2025 सुलतानगंज प्रखंड स्थित सर्वे शिविर में बुधवार को जिला बंदोबस्त पदाधिकारी अजय कुमार सिंह ने औचक निरीक्षण किया। उनके अचानक पहुंचे से शिविर में मौजूद सर्वे कर्मियों में हलचल मच गई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी कर्मियों से कार्य की प्रगति, रिपोर्ट की स्थिति और तकनीकी संसाधनों की उपलब्धता को लेकर विस्तृत जानकारी ली।

कर्मियों से की पूछताछ, समय पर रिपोर्ट जमा करने का निर्देश

निरीक्षण के दौरान जिला बंदोबस्त पदाधिकारी ने सर्वे टीम से कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर पूछताछ की और कार्य की धीमी गति पर नाराजगी भी व्यक्त की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि लंबित रिपोर्टों को जल्द से जल्द विभाग को सौंपा जाए ताकि आगे की प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके।

उन्होंने कहा कि सर्वे कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी कर्मियों को जिम्मेदारी के साथ अपने कार्य निष्पादन करने होंगे।

“सर्वे का अधिकांश काम पूरा, मशीन मिलने पर बचे हिस्से का कार्य होगा प्रारंभ” — जिला बंदोबस्त पदाधिकारी

मीडिया से बात करते हुए अजय कुमार सिंह ने बताया कि सुलतानगंज क्षेत्र में सर्वे का ज्यादातर काम पूरा हो चुका है। अब केवल तकनीकी मापन से जुड़ा कार्य शेष है, जिसके लिए सर्वे मशीन की आवश्यकता है।

उन्होंने बताया—
“मशीन उपलब्ध होते ही शेष बचे क्षेत्रों का सटीक सर्वे कार्य तेजी से पूरा किया जाएगा। प्रपत्र-5 तक की प्रक्रिया लगभग संपन्न हो गई है। मशीन की उपलब्धता के बाद अंतिम रिपोर्ट तैयार की जाएगी।”

सर्वे मशीन उपलब्ध न होने से बाधित हो रहा तकनीकी सर्वे

अधिकारी ने यह भी कहा कि सर्वे मशीन अभी तक स्थल पर नहीं पहुंची है। इसके कारण कुछ तकनीकी हिस्से का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मशीन उपलब्ध होते ही सर्वे गति पकड़ लेगा और निर्धारित समय के भीतर पूरा कर लिया जाएगा।

दर्जनों सर्वे कर्मी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान शिविर में दर्जनों सर्वे कर्मी उपस्थित थे। जिला बंदोबस्त पदाधिकारी ने सभी को अपने-अपने कार्यों की जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाने का निर्देश देते हुए कहा कि सर्वे कार्य पूरे प्रखंड के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसे समय पर तथा पारदर्शी तरीके से पूरा किया जाना चाहिए।

WhatsApp Channel VOB का चैनल JOIN करें
  • Related Posts

    न्यायिक व्यवस्था में बड़ा सुधार: बिहार में 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट का होगा गठन, 79 अदालतें आर्म्स एक्ट के मामलों की सुनवाई करेंगी

    Continue reading
    नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 200 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ सरकारी डॉक्टर समेत 4 तस्कर गिरफ्तार, स्कॉर्पियो वाहन जब्त

    Continue reading