जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी द्वारा खेत में रबी फसल गेहूँ का फसल कटनी प्रयोग किया गया

जिलाधिकारी ने सबौर में की फसल कटनी

भागलपुर,04 अप्रैल 2025, जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी द्वारा आज 4 अप्रैल 2025 के पूर्वाह्न में सबौर प्रखंड के सरधो पंचायत के सरधो ग्राम में किसान उत्तम कुमार के खेत में रबी फसल गेहूँ का फसल कटनी प्रयोग किया गया।

इस संबंध में जिला सांख्यिकी पदाधिकारी श्री दुर्गेश रंजन ने बताया कि प्रयोग कर्ता सह किसान सलाहकार श्री संजीव कुमार सुमन तथा सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी सबौर श्री राकेश कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी श्री प्रेम शंकर की उपस्थिति में जिलाधिकारी ने निर्धारित विभागीय मापदंड के अनुरूप 10 मी लंबा 5 मीटर चौड़े खेत में गेहूं फसल की कटनी प्रयोग की, जिसका वजन 21 किलोग्राम प्राप्त हुआ है।

श्री दुर्गेश रंजन ने बताया कि प्रत्येक फसल के उत्पादन दर अभिलेख के लिए फसल कटनी प्रयोग किया जाता है। जिसके आधार पर सुखाड़, बाढ़ या अन्य आपदा के अवसर पर फसल क्षति मुआवजा का आकलन किया जाता है।

  • Related Posts

    कटिहार में ‘खाकी बनाम खाकी’: तस्करों पर कार्रवाई के दौरान आबकारी टीम और GRP में भिड़ंत, वीडियो वायरल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    जमानत के बाद भी इंतजार: सोमवार को जेल से बाहर आएंगे अनंत सिंह, जानिए क्यों टली रिहाई

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *