बेगूसराय : रिश्वत लेते जिला सहकारिता अधिकारी रंगेहाथ गिरफ्तार

बेगूसराय।निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना की टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला सहकारिता प्रसार अधिकारी रंजीत शंकर प्रसाद को 10 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ दबोच लिया।

जानकारी के मुताबिक, बछवाड़ा प्रखंड के रसीदपुर पैक्स अध्यक्ष अखिलेश कुमार उर्फ सुमित ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अधिकारी ने पैक्स गोदाम की स्वीकृति दिलाने के एवज में 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत की पुष्टि होते ही निगरानी टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को घूस लेते धर दबोचा।

अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार सहकारिता अधिकारी से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


 

  • ये भी पढ़े..

    गोलाघाट और बौसी पुल के पास ROB निर्माण की समस्याओं पर एक्शन, 26 जून को होगा संयुक्त निरीक्षण

    Share Add as a preferred…

    गया सेंट्रल जेल में बड़ा एक्शन! डिप्टी सुपरिटेंडेंट सुदर्शन प्रसाद सिंह निलंबित, अपराधियों से मिलीभगत समेत कई गंभीर आरोप

    Share Add as a preferred…