हड़ताल पर गए राजस्वकर्मियों पर होगी अनुशासनिक कार्रवाई: विभाग ने सभी जिलों को भेजा निर्देश

पटना। राज्य में कई जिलों के राजस्वकर्मियों की हड़ताल पर रहने की सूचना के बाद राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग सख्त हो गया है। विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी कर हड़ताल कर रहे कर्मचारियों को तत्काल ड्यूटी पर लौटने का आदेश दिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर कर्मचारी कार्य पर नहीं लौटते हैं, तो उनके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी।


डीएम को दिया वार्ता कर हड़ताल खत्म कराने का निर्देश

पत्र में कहा गया है कि जिन जिलों में राजस्वकर्मी हड़ताल पर हैं, वहां डीएम व्यक्तिगत स्तर पर हस्तक्षेप कर कर्मचारियों से वार्ता करें और उन्हें समझाएं कि वे हड़ताल समाप्त करें। यदि इसके बावजूद कर्मचारी नहीं मानते हैं, तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाए और कार्रवाई की रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी जाए।


हड़ताल से बाधित हो रहे हैं सरकारी कार्यक्रम

अपर मुख्य सचिव ने पत्र में लिखा है कि राजस्व कर्मचारियों की अचानक हड़ताल से सरकार के कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में बाधा आ रही है। विभाग ने स्पष्ट किया कि किसी भी जिले में बिना सूचना के कर्मचारी हड़ताल पर न जाएं, यह प्रशासनिक व्यवस्था के विरुद्ध है।


राजस्व कर्मियों की मांगों पर चल रही है प्रक्रिया

विभाग ने यह भी कहा है कि कुछ राजस्वकर्मियों ने राज्य मुख्यालय में अपनी मांगों का ज्ञापन दिया है, जिन पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। हालांकि, इन मांगों में कुछ ऐसे विषय शामिल हैं जिनका निर्णय वित्त विभाग और राज्य सरकार की मंजूरी के बाद ही संभव है। इसलिए इन पर निर्णय में कुछ समय लग सकता है।


अब तक नहीं आई आधिकारिक सूचना, फिर भी अलर्ट पर प्रशासन

विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि किसी भी जिले से अब तक हड़ताल की आधिकारिक सूचना नहीं मिली है, लेकिन अपुष्ट स्रोतों से मिली जानकारी के बाद संबंधित जिलों के डीएम से जानकारी मांगी गई, जिसमें कुछ जिलों ने हड़ताल की पुष्टि की है।


 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में युवाओं के लिए बड़ी पहल, बिहटा में बनेगा महिला एनएसटीआई भवन और स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *