पैरों से दिव्यांग पति पत्नी एक ही ट्राईसाईकिल पर सुल्तानगंज से जल भर कर बैद्यनाथ धाम जलाभिषेक करने को हुए रवाना

भागलपुर सावन के पावन महीने में शिवभक्तों के अलग अलग रंग और महादेव के प्रति समर्पण देखने को मिल रहा है। महादेव में आस्था ऐसी है कि परेशानियों के बावजूद भी बाबा बैधनाथ पर जल चढ़ाने जा रहे हैं जिसकी तस्वीर भी लगातार हम आपको दिखा रहे हैं।

इसी कड़ी में आज पैरों से दिव्यांग दम्पत्ति बैधनाथ धाम निकले है। दोनों पति पत्नी एक ही ट्राई साइकल पर बैधनाथ धाम जा रहे है। जहानाबाद के योगेंद्र पासवान और उनकी पत्नी रंजू देवी महादेव की भक्त हैं दोनों बचपन से दिव्यांग है। दिव्यांग दम्पत्ति के इस प्रेम और भोलेनाथ के प्रति समर्पण काबिले तारीफ़ है। योगेंद्र कहते है कि वो छह साल से बैधनाथ धाम जा रहे हैं उन्हें परेशानी भी है तो महादेव उनकी परेशनियों को दूर करते हैं।

बता दें कि लाखों कांवड़िया सुलतानगंज उत्तरवाहिनी गंगा से जल लेकर बैधनाथ धाम जा रहे हैं इनमें से कई ऐसे श्रद्धालु भी हैं जिन्हें देखकर हर कोई उनकी सराहना करता है।

  • Related Posts

    तेजस्वी यादव के बयान पर ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र यादव का पलटवार, बोले– चुनाव हारने वाले ही ऐसे आरोप लगाते हैं

    Share पटना। जनता दल यूनाइटेड…

    Continue reading
    रविशंकर प्रसाद के दिल्ली आवास में आग, बड़ा हादसा टला – बेड में लगी आग, दमकल ने समय रहते पाया काबू

    Share नई दिल्ली। भारतीय जनता…

    Continue reading

    प्रातिक्रिया दे

    आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *