क्या लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी से मिले अरशद नदीम? गोल्ड मेडलिस्ट का वीडियो वायरल होने पर उठे सवाल

पेरिस ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले पाकिस्तान के स्टार जैवलिन थ्रोअर अरशद नदीम विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। पेरिस से पाकिस्तान पहुंचने के बाद उनका जगह-जगह स्वागत हो रहा है। इस बीच उनका एक वीडियो सुर्खियों में आ गया है। जिसे लेकर मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वह लश्कर ए तैयबा के आतंकी मोहम्मद हारिस डार के साथ बातचीत करते देखा जा सकता है। भारतीय सुरक्षा ग्रिड के सूत्रों के अनुसार, डार प्रतिबंधित आतंकवादी समूह लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के एक राजनीतिक मोर्चे, मिलि मुस्लिम लीग (एमएमएल) का संयुक्त सचिव है।

हालांकि अभी तक ये पता नहीं चल सका है कि अरशद की मुलाकात पेरिस ओलंपिक से पहले हुई थी या फिर वहां से पाकिस्तान लौटने के बाद, लेकिन ये वीडियो वायरल होने के बाद कई सवाल उठने लगे हैं। लश्कर ए तैयबा आतंकी हाफिज सईद की ओर से बनाया गया संगठन है। पाकिस्तानी आतंकी हाफिज को मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड माना जाता है। आपको बता दें कि 2008 में मुंबई में हुए हमले में 166 लोग मारे गए थे। लश्कर के 10 आतंकियों ने 60 घंटे तक मुंबई को दहलाया था।

Related Posts

IPL 2026 से पहले वैभव सूर्यवंशी का बड़ा बयान: “ऐसा सवाल है तो 2000-3000 रन मार दूंगा”

Share Add as a preferred…

Continue reading
आईपीएल 2026 से पहले CSK कैंप में पहुंचे संजू सैमसन, धोनी संग लंबी बातचीत ने बढ़ाई उत्सुकता

Share Add as a preferred…

Continue reading