धुरंधर 2 : तीसरे दिन फिल्म ने मचाया तहलका, कमाई पहुंची आसमान पर

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के महज तीन दिनों में ही फिल्म ने कमाई के मामले में नया बेंचमार्क सेट कर दिया है। टिकट खिड़की पर दर्शकों की भीड़ और फिल्म की रफ्तार साफ संकेत दे रही है कि यह फिल्म लंबी रेस की घोड़ी साबित होने वाली है।


तीसरे दिन की धमाकेदार कमाई

ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन यानी पहले शनिवार को करीब 113.00 करोड़ रुपये (नेट) का शानदार कलेक्शन किया है।

  • पहला दिन: 102.55 करोड़
  • दूसरा दिन: 80.72 करोड़
  • तीसरा दिन: 113.00 करोड़

हालांकि ये आंकड़े अभी अनुमानित हैं और इनमें बदलाव संभव है।


तीन दिन में कुल कमाई

फिल्म ने सिर्फ तीन दिनों में ही 339.27 करोड़ रुपये (नेट) का आंकड़ा पार कर लिया है।

भाषाओं के हिसाब से तीसरे दिन का कलेक्शन:

  • हिंदी: 105 करोड़
  • तमिल: 2.95 करोड़
  • तेलुगु: 5 करोड़
  • कन्नड़: 1 लाख
  • मलयालम: 4 लाख

वर्ल्डवाइड कलेक्शन

‘धुरंधर: द रिवेंज’ का प्रदर्शन सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में शानदार रहा है।

  • इंडिया ग्रॉस: 404.54 करोड़
  • इंडिया नेट: 339.27 करोड़
  • वर्ल्डवाइड ग्रॉस: 501.04 करोड़ रुपये

दर्शकों को खूब पसंद आ रही फिल्म

फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। लंबे समय से इस सीक्वल का इंतजार किया जा रहा था, और रिलीज के बाद इसे शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में फिल्म कौन-कौन से रिकॉर्ड तोड़ती है और इसकी कमाई आखिर कहां जाकर रुकती है।


 

  • Related Posts

    रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, अरिजीत सिंह के गाने ने ‘फिर से’ जीता दिल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading