बिहार राज्य दफादार चौकीदार पंचायत प्रमंडल इकाई द्वारा दिया गया धरना

बिहार राज्य दफादार चौकीदार पंचायत प्रमंडल इकाई भागलपुर के द्वारा प्रमंडलीय आयुक्त के समक्ष एक दिवसीय धरना का कार्यक्रम की गई आयोजित

भागलपुर : बिहार राज्य दफादार चौकीदार पंचायत प्रमंडल इकाई भागलपुर के द्वारा अपनी मांगों को लेकर प्रमंडलिय आयुक्त के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया गया। धरना का नेतृत्व राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर संत सिंह, राज्य कार्यकारी अध्यक्ष जीतू सिंह राज्य उपाध्यक्ष रामविलास पासवान प्रमंडलीय अध्यक्ष भागलपुर कैलाश झा बांका जिला अध्यक्ष दिनेश पासवान मनोहर पासवान और भगवान सिंह ने किया।

इस संबंध में राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर संत सिंह ने कहा कि बिहार सरकार से मांग किया गया कि पूर्व में सेवानिवृत्ति तथा सेवानिवृत्ति होने वाले दफादार चौकीदार के आश्रितों की बहाली के लिए उच्च न्यायालय पटना ने अपने निर्णय के प्रभाव को समाप्त कर बिहार विधानसभा में विशेष अध्यादेश लाकर प्रावधान पारित कर विधानसभा में पास कराए तथा दफादार चौकीदार के आश्रितों की बहाली करने का निर्देश सभी जिला अधिकारी को दिया। वही धरना के माध्यम से सभी दफादार चौकीदार से अपील किया गया कि अपनी मांगों को लेकर 11 नवंबर 20 24 को होने वाली महा रैली जो पटना के गांधी मैदान में होने वाली है उसे सफल बनाने के लिए सभी दफादार चौकीदार पटना चले।

  • Related Posts

    खाकी हुई शर्मसार: दरोगा ने सिपाही को घोंपा चाकू; मजाक बना जानलेवा, विक्रमशिला सेतु के जाम में फंसी रही सांसें

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    नवगछिया में 52 करोड़ के पुल में दरार? 6 महीने में ही ‘हांफने’ लगा रेलवे ओवरब्रिज; पब्लिक में दहशत, इंजीनियर बोले- ये क्रैक नहीं, गैप है

    Share Add as a preferred…

    Continue reading