लापरवाह सीओ पर डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का सख्त रुख – पालीगंज सीओ की गैरहाजिरी पड़ी भारी, शो-कॉज का आदेश

बिहार सरकार के डिप्टी सीएम सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय सिन्हा ने गुरुवार को पटना के ज्ञान भवन में अंचल अधिकारियों (सीओ), डीसीएलआर और एडीएम (रेवेन्यू) के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान मंत्री ने स्पष्ट संकेत दिए कि लापरवाह और खराब प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पालीगंज के अंचल अधिकारी की बैठक में अनुपस्थिति पर मंत्री ने शो-कॉज नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।

फर्जीवाड़ा करने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई

समीक्षा बैठक के बाद मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि विभाग के भीतर कमियों की पहचान कर सुधार किया जाएगा। इसके लिए प्रधान सचिव और वरिष्ठ अधिकारी अंचल अधिकारियों व अन्य पदाधिकारियों को प्रशिक्षित करेंगे। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जो लोग फर्जीवाड़ा कर रहे हैं या जमीन से जुड़े गलत दस्तावेज लगा रहे हैं, उनके खिलाफ विधिवत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने यह भी बताया कि सीओ और थाना प्रभारी हर सप्ताह बैठक कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है, इसकी मॉनिटरिंग की जा रही है।

अच्छा काम करने वालों को इनाम, लापरवाहों पर कार्रवाई

डिप्टी सीएम ने कहा कि अधिकारियों को काम के लिए समय-सीमा दी गई है। जो अधिकारी बेहतर प्रदर्शन करेंगे उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा, जबकि विभाग की छवि खराब करने वाले सीओ और अन्य अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

उन्होंने कहा, “माफिया कोई नहीं होता, अगर हम कमजोर पड़ेंगे तो माफिया पैदा होगा। सरकार और प्रशासन से बड़ी ताकत किसी के पास नहीं है।”

मकर संक्रांति से पहले दिखेगा असर

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि सरकार की सख्ती और प्रशासन की चुस्ती से माफिया पर नकेल कसी जाएगी। जिस तरह खनन विभाग में माफिया पर कार्रवाई की गई, उसी तरह राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में भी इसका असर मकर संक्रांति से पहले दिखने लगेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि अधिकारियों को सुधार का मौका दिया गया है और चेतावनी भी दी जा चुकी है। इसके बावजूद जो लोग नहीं सुधरेंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर उनके चेहरे से नकाब उतारा जाएगा।


GridArt 20251218 192137114 scaled

  • Related Posts

    “राज्यसभा उपसभापति पद पर बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार की संभावित नियुक्ति पर सियासी हलचल”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया, अमित शाह और वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading