उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा बोले – राहुल की मानसिकता आरक्षण विरोधी मांगें माफी

उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने शनिवार को कहा है कि राहुल गांधी कभी आरक्षण के बारे में नहीं सोच सकते हैं। अंतिम व्यक्ति की कैसे भलाई हो, उसके बारे में राहुल कभी नहीं सोच सकते हैं।

राहुल की मानसिकता से साफ झलकती है कि वे आरक्षण विरोधी हैं। जिस प्रकार उन्होंने विदेश में आरक्षण के मुद्दे पर बयान दिया, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्हें देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। प्रदेश भाजपा कार्यालय के समक्ष भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की ओर से आयोजित महाधरना कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्षी के नेता अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों का हित नहीं चाहते हैं।

नगर विकास एवं आवास मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि जिस कांग्रेस ने अभी हाल ही में लोकसभा में संविधान लेकर राजनीतिक पब्लिसिटी की थी, उन्होंने ही एक समय भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर को बंगाल में चुनाव हराया था। पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी आरक्षण और दलित विरोधी हैं।

राहुल कभी नहीं सोच सकते हैं कि दलित वंचित को कैसे भलाई हो। महाधरना के बाद आयोजित एक प्रेस वार्ता में पूर्व केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप वर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान आरक्षण और संविधान के समाप्त करने को लेकर जिस तरह राहुल गांधी ने देश को गुमराह किया था, उसकी हकीकत अमेरिका में दिए गए उनके बयान से सामने आ गई।

  • Related Posts

    लोकसभा में बड़ा फैसला: विपक्ष के 8 सांसदों का निलंबन रद्द, कांग्रेस ने जताया खेद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    गाजियाबाद में सनसनी: बैंक मैनेजर की गोली मारकर हत्या, छुट्टी और वेतन विवाद में गार्ड बना कातिल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading