उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अजगैबीनाथ धाम में प्रस्तावित नेशनल एयरपोर्ट का किया हवाई सर्वेक्षण

भागलपुर | सुल्तानगंज: बिहार सरकार के गृह मंत्री सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सुल्तानगंज स्थित अजगैबीनाथ धाम क्षेत्र में प्रस्तावित नेशनल एयरपोर्ट के निर्माण को लेकर हवाई सर्वेक्षण किया। उपमुख्यमंत्री अपने हेलीकॉप्टर से सुल्तानगंज के कृष्णानंद स्टेडियम पहुंचे, जहां से उन्होंने भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी को साथ लेकर हेलीकॉप्टर के माध्यम से मसदी, कमरगंज और गनगनिया क्षेत्र में चिन्हित स्थल का निरीक्षण किया।

हवाई सर्वेक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट निर्माण के लिए उपलब्ध भूमि, आसपास के भौगोलिक हालात और कनेक्टिविटी से जुड़े पहलुओं का जायजा लिया। सर्वेक्षण के बाद हेलीकॉप्टर से पुनः कृष्णानंद स्टेडियम पहुंचने पर विधायक प्रोफेसर ललित नारायण मंडल, नगर सभापति राजकुमार गुड्डू सहित एनडीए के कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया।

इसके पश्चात गृह मंत्री सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी निरीक्षण भवन, सुल्तानगंज पहुंचे, जहां उन्होंने जिले के सभी वरीय प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण और गोपनीय बैठक की। बैठक में नेशनल एयरपोर्ट परियोजना की प्रगति, भूमि अधिग्रहण की स्थिति, तकनीकी पहलुओं और समयसीमा को लेकर विस्तृत जानकारी ली गई।

मीडिया से बातचीत करते हुए उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि अजगैबीनाथ धाम में प्रस्तावित नेशनल एयरपोर्ट के साथ-साथ मरीन ड्राइव, सुल्तानगंज–देवघर रेल लाइन, शिव कॉरिडोर जैसी कई महत्वाकांक्षी योजनाओं को जल्द धरातल पर उतारा जाएगा। उन्होंने बताया कि इन सभी परियोजनाओं को लेकर भूमि अधिग्रहण का कार्य तेजी से किया जा रहा है और सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ इन योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करेगी।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से सुल्तानगंज और भागलपुर क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बड़ा बढ़ावा मिलेगा, साथ ही स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और विकास के नए अवसर सृजित होंगे।

इस दौरान भागलपुर जिला एवं सुल्तानगंज प्रखंड के सभी वरीय प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बाइट — सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री, बिहार सरकार
“अजगैबीनाथ धाम में प्रस्तावित नेशनल एयरपोर्ट सहित कई बड़ी परियोजनाओं पर तेजी से काम किया जा रहा है। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है और आने वाले समय में ये सभी योजनाएं क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होंगी।”

  • Related Posts

    फॉर्मर आईडी पर सदन में गरमाया मामला, मंत्री बोले—किसी किसान का लाभ नहीं रुका

    Share Add as a preferred…

    Continue reading