24 जनवरी को सुल्तानगंज आएंगे उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, हेलीपैड निर्माण शुरू

भागलपुर। बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 24 जनवरी को सुल्तानगंज पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कृष्णानंद सूर्यमल उच्च विद्यालय परिसर में अस्थायी हेलीपैड बनाने का निर्णय लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, हेलीपैड से उतरने के बाद उप मुख्यमंत्री सबसे पहले ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के लिए चिह्नित स्थल मसदी का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वे अपने पैतृक गांव तारापुर जाएंगे।

बताया जा रहा है कि सम्राट चौधरी भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इसको लेकर स्थानीय प्रशासन और पार्टी कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हैं।

प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं।

  • Related Posts

    जहानाबाद में शादी की खुशियां मातम में बदलीं! नाच कार्यक्रम के दौरान खूनी तांडव, घर का इकलौता चिराग सन्नी हमेशा के लिए बुझ गया

    Share Add as a preferred…

    Continue reading