जीएसटी कटौती का लाभ जनता को मिल रहा या नहीं, जानने बाजार पहुंचे उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

बोले – रियायत और सीधी मदद से बढ़ेगी खरीद क्षमता, त्योहारों से पहले पीएम मोदी की सौगात

पटना, 23 सितंबर।त्योहारों से पहले आम उपभोक्ताओं की जेब को राहत देने के लिए केंद्र सरकार द्वारा की गई जीएसटी दरों में कटौती का असर अब बाजारों में दिखने लगा है। बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को राजधानी पटना के सुपर स्टोर और मोटरसाइकिल शोरूम पहुंचे। उन्होंने दुकानदारों और ग्राहकों से बातचीत कर यह जानकारी ली कि जीएसटी दरों में कमी का वास्तविक लाभ लोगों तक पहुँच रहा है या नहीं।

रोजमर्रा की वस्तुएं और मोटरसाइकिल पर सीधी राहत

श्री चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्योहारों से पहले देशवासियों को बड़ा तोहफा दिया है। रोजमर्रा की कई वस्तुएं सस्ती हुई हैं। मोटरसाइकिल खरीदने वालों को अब 6 हजार से लेकर 13 हजार रुपये तक का लाभ मिल रहा है। उन्होंने दुकानदारों से अपील की कि यह राहत बिना किसी देरी के ग्राहकों तक पहुंचनी चाहिए।

“कांग्रेस ने लूटा, मोदी सरकार दे रही राहत”

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की सरकारों ने हमेशा आम जनता को लूटने का काम किया, जबकि मोदी सरकार लगातार गरीब, महिला, किसान, बुजुर्ग और दिव्यांगजन को राहत दे रही है। उन्होंने कहा कि यह सरकार सुविधा और सशक्तिकरण दोनों पर ध्यान देती है।

26 सितंबर को खातों में आएगी राशि

सम्राट चौधरी ने जानकारी दी कि 26 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 75 लाख बहनों के खाते में राशि ट्रांसफर करेंगे। उनका कहना था कि नवरात्र, दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों से पहले यह आर्थिक मदद और जीएसटी में मिली राहत से खरीदारी की क्षमता बढ़ेगी और त्योहार का आनंद दोगुना होगा।


 

  • ये भी पढ़े..

    NEET विरोध प्रदर्शन पर बिहार सरकार सख्त और संवेदनशील, मुख्य सचिव ने अधिकारियों को दिए विशेष निर्देश

    Share Add as a preferred…

    मुंगेर पुलिस की अपील: प्रदर्शन में उपद्रव करने वालों की पहचान बताएं, छात्रों से अफवाहों से दूर रहने को कहा

    Share Add as a preferred…