उपमुख्यमंत्री ने किया सेवा पर्व का शुभारंभ, पौधरोपण कर दिया हरियाली का संदेश

पटना, 18 सितंबर।पर्यावरण संरक्षण और हरित बिहार बनाने के उद्देश्य से बुधवार को ‘सेवा पर्व’ का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वीर कुंवर सिंह आजादी पार्क, पटना में पौधारोपण कर हरियाली का संदेश दिया।

इस मौके पर उनके साथ दीघा विधायक संजीव चौरसिया, कुम्हरार विधायक अरुण कुमार सिन्हा, विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (हॉफ) पी.के. गुप्ता, मुख्य वन संरक्षक सुरेंद्र सिंह सहित जीसस मेरी कॉन्वेंट और एमएस सिपारा स्कूल के छात्र-छात्राएं भी शामिल हुए।


2.8 लाख पौधारोपण का लक्ष्य

‘सेवा पर्व’ के तहत पूरे राज्य में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक वृक्षारोपण अभियान चलेगा।

  • लक्ष्य : 2.8 लाख पौधे
  • अनुमानित पौधारोपण : 3.58 लाख पौधे

इस अभियान में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, छात्रों, सरकारी व गैर-सरकारी संस्थानों, क्लबों और आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।


“एक पेड़ मां के नाम” अभियान

पीसीसीएफ हॉफ पी.के. गुप्ता ने स्कूली बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हर व्यक्ति “एक पेड़ मां के नाम” लगाकर हरित बिहार बनाने में योगदान दे। उन्होंने अपील की कि हरियाली बढ़ाकर ही प्रदूषण कम किया जा सकता है।

अब तक इस विशेष अभियान के तहत 71.71 लाख पौधारोपण की प्रविष्टि मेरी लाइफ पोर्टल पर दर्ज की जा चुकी है।


हरियाली से उज्ज्वल भविष्य

अधिकारियों ने जनता से अपील की कि वे सेवा पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपने परिवार व समाज के बेहतर भविष्य के लिए वृक्षारोपण अवश्य करें।

इस अवसर पर जू निदेशक हेमंत पाटिल, इको-टूरिज्म सीएफ सत्यजीत कुमार, पटना पार्क प्रमंडल के डीएफओ राजीव कुमार, पटना वन प्रमंडल के डीएफओ गौरव ओझा, राज्य नोडल अधिकारी एस. चंद्रशेखर समेत विभागीय पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे मौजूद रहे।


 

  • Related Posts

    बिहार में भूमि विवाद खत्म करने की बड़ी पहल, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने तय की डेडलाइन; दिसंबर 2027 तक पूरा होगा विशेष भूमि सर्वेक्षण

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार में पौधारोपण का नया रिकॉर्ड, एक साल में 40.68 लाख पौधे लगाए गए; हरित आवरण बढ़ाने की दिशा में बड़ी उपलब्धि

    Share Add as a preferred…

    Continue reading