देवघर: संत जेवियर स्कूल बस की टोटो और कार से टक्कर, पिता-बेटे की हालत गंभीर; ड्राइवर के पास न आधार, न लाइसेंस

देवघर, 22 जुलाई 2025: देवघर के बॉम्पस टाऊन के पास शुक्रवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब संत जेवियर स्कूल की बस ने पहले एक टोटो और फिर एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में टोटो सवार पिता और उसका बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वह व्यक्ति अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रहा था तभी यह दुर्घटना हुई।

कार ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

हादसे में शामिल कार ड्राइवर की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। कार में सवार अन्य लोग सुरक्षित बच गए। दुर्घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने बताया कि अगर कार चालक समय रहते ब्रेक न लगाता, तो जानमाल की बड़ी क्षति हो सकती थी।

स्कूल बस चालक के पास नहीं था वैध दस्तावेज

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जब स्कूल बस चालक से पूछताछ की तो न तो उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस मिला और न ही आधार कार्ड। इससे स्कूल प्रशासन और परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

पुलिस जांच में जुटी, स्कूल प्रशासन पर भी उठे सवाल

घायलों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल भेजा गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने स्कूल बस को जब्त कर लिया है और चालक से पूछताछ की जा रही है। स्कूल प्रशासन की भूमिका की भी जांच की जा रही है कि आखिर बिना वैध कागजातों के किसी व्यक्ति को स्कूल बस चलाने की अनुमति कैसे दी गई।


 

  • Related Posts

    बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक पर निकले दंपति को पुलिस लिखी कार ने कुचला, मौके पर मौत

    बेगूसराय, 23 मार्च 2026: बिहार…

    Continue reading
    बटेश्वर स्थान में ‘काल’ बनी गंगा! नाना के अंतिम संस्कार में गए दो मौसेरे भाइयों की डूबने से मौत; एक साथ बुझ गए घरों के दो ‘होनहार’ चिराग

    HIGHLIGHTS: पीरपैंती में मातम का…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *