देवघर: श्रावणी मेला 2025 को लेकर बस, ट्रक, टेंपो एसोसिएशन के साथ बैठक, यातायात व्यवस्था पर हुई गहन चर्चा

देवघर। आगामी राजकीय श्रावणी मेला 2025 के सफल और सुव्यवस्थित संचालन को लेकर मंगलवार को समाहरणालय सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक सह पुलिस अधीक्षक अजीत पीटर डुंगडुंग ने संयुक्त रूप से की।

बैठक में बस, ट्रक, टोटो व टेंपो ऑनर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ श्रावणी मेले के दौरान देवघर शहरी क्षेत्र में विधि व्यवस्था एवं यातायात नियंत्रण से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त ने कहा कि श्रावणी मेला में लाखों श्रद्धालुओं की उपस्थिति को देखते हुए भीड़ नियंत्रण, यातायात सरलीकरण और वाहनों के सुचारू परिचालन के लिए ठोस योजना बनाना जरूरी है।

वाहनों के ठहराव और परिचालन पर विशेष ध्यान

बैठक में वाहनों के ठहराव स्थल, रूट डायवर्जन, पार्किंग व्यवस्था और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के उपायों पर चर्चा की गई। उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने विभिन्न एसोसिएशन से सुझाव भी लिए और उनके सहयोग की सराहना की। उन्होंने कहा कि मेला अवधि में आमजन और श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है।

पुलिस उपमहानिरीक्षक अजीत पीटर डुंगडुंग ने कहा कि श्रावणी मेले में सुरक्षा और ट्रैफिक की दृष्टि से विशेष रणनीति तैयार की जा रही है, जिसमें एसोसिएशन की भागीदारी अहम भूमिका निभाएगी।

प्रशासन ने सभी वाहन संघों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि समन्वय और अनुशासन से ही मेले को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप दिया जा सकता है। आने वाले दिनों में इस संबंध में और भी बैठकें आयोजित की जाएंगी।

  • Related Posts

    साहिबगंज (बरहरवा) में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: आपूर्ति पदाधिकारी 40 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

    झारखंड के साहिबगंज जिले के…

    Continue reading
    खाकी पर ‘रिश्वत’ का दाग! कोडरमा में दारोगा का खेल खत्म; थाना परिसर के क्वार्टर में ही ले रहा था घूस, ACB ने रंगेहाथ दबोचा

    HIGHLIGHTS: ​बड़ी कार्रवाई: चंदवारा थाना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *