बिहार में गर्मी के बीच घना कोहरा! 42 डिग्री तापमान में ठंड जैसा नज़ारा, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

पटना/शेखपुरा:

बिहार में मौसम ने एक बार फिर चौंका दिया है। तेज धूप, 42 डिग्री तापमान और लू के बीच मंगलवार सुबह शेखपुरा सहित कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता (विजिबिलिटी) महज 20 मीटर तक रह गई, जिससे लोगों को लगा मानो फिर से ठंड लौट आई हो।

20 साल में पहली बार ऐसा नज़ारा

शेखपुरा निवासी बलराम आनंद ने बताया कि पिछले 20 वर्षों में उन्होंने ऐसा नज़ारा नहीं देखा। उन्होंने कहा:

“बीस वर्षों में पहली बार इतनी गर्मी के बीच इतना घना कोहरा देखा। सुबह टहलने निकले तो 20 मीटर से आगे कुछ नजर नहीं आ रहा था। चार-पांच घंटे बाद जाकर धुंध छटी।”

क्या अप्रैल में कोहरा सामान्य है?

इस चौंकाने वाले मौसम पर मौसम वैज्ञानिक डॉ. प्रमोद कुमार का कहना है कि यह परंपरागत कोहरा नहीं होता। उन्होंने बताया:

“जब प्रदूषण के महीन कण वातावरण की नमी के साथ मिल जाते हैं, तो ऐसा दृश्य उत्पन्न होता है। यह देखने में कोहरे जैसा लगता है लेकिन यह ‘स्मॉग’ होता है, जो लो विजिबिलिटी का कारण बनता है।”

बिहार में दो तरह का मौसम

डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि इस समय गंगा के दक्षिण और उत्तर हिस्सों में अलग-अलग प्रकार की हवाएं बह रही हैं।

  • दक्षिण बिहार में पछुआ हवा
  • उत्तर बिहार में पूरवा हवा

इन्हीं के टकराव से ऐसा दृश्य सामने आया।

बिहार में मौसम अलर्ट: 22 से 27 अप्रैल तक येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने 22 से 27 अप्रैल तक बिहार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

22-23 अप्रैल:

सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार को छोड़कर सभी जिलों में गर्मी चरम पर रहेगी।

24-25 अप्रैल:

पूरे बिहार में लू की स्थिति, अधिकतम तापमान 39-40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

25-27 अप्रैल:

इन जिलों में तीन दिन तक लू चलने की चेतावनी:

पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, पटना, बेगूसराय, शेखपुरा, नालंदा, जहानाबाद, अरवल, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया और नवादा।

यहां तापमान 40 डिग्री या उससे अधिक रह सकता है।

“आग का गोला” बना रोहतास

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में रोहतास का डेहरी इलाका सबसे गर्म रहा।

यहां का अधिकतम तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया।

बारिश की संभावना सिर्फ दो जिलों में

22 अप्रैल को केवल अररिया और सुपौल जिलों में बारिश की हल्की संभावना जताई गई है।

इन दोनों जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

क्या सावधानी बरतें?

  • दोपहर में धूप से बचें
  • पर्याप्त पानी पिएं
  • बुजुर्गों और बच्चों को घर में रखें
  • खुले में व्यायाम या दौड़ से बचें
  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *