Delhi-NCR में हुई हल्की बारिश -लोगों को मिली गर्मी से राहत

दिल्ली के कई इलाकों में बुधवार शाम को मौसम में अचानक बदलाव से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में बादल और हल्की बूंदा-बांदी के चलते लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। दिल्ली से सटे नोएडा में भी हल्की बूंदा बांदी से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।बुधवार को दिल्ली में शाम करीब सवा चार बजे अधिकतम तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली के मुंगेशपुर इलाके में बुधवार को अधिकतम तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,(maximum temperature in Delhi’s Mungeshpur) जो राष्ट्रीय राजधानी में अब तक का सर्वाधिक तापमान है।दिल्ली,नोएडा,गाजियाबाद समेत पूरे एनसीआर में मौसम का मिजाज बदल गया है। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई।आकाश में बादल छाए हुए हैं। दिल्ली में 20-30 किमी की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। इससे लाखों लोगों को झुलसा देने वाली गर्मी से राहत मिली।

बता दें कि दिल्ली में मुंगेशपुर के अलावा नजफगढ़, नरेला, पूसा, जाफरपुर जैसे इलाकों में भी रिकॉर्डतोड़ गर्मी महसूस हुई और इन इलाकों में तापमान 50 डिग्री के पार पहुंच गया. इस बीच दिल्‍ली में बिजली की डिमांड भी बढ़ी। दिल्ली से सटे नोएडा में भी अचानक कड़ी धूप के बाद मौसम खुशनुमा हो गया। इससे दिल्‍ली-NCR के लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली। दिल्ली-एनसीआर में पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। अधिकतम तापमान यहां पर 46 डिग्री के ऊपर पहुंच गया था।

  • Related Posts

    भागलपुर में रामनवमी पर ‘भगवा क्रांति’ की महा-तैयारी! 26 मार्च को निकलेगी भव्य शोभायात्रा; खानकाह परिवार के सदस्य ने हनुमान चालीसा पढ़कर पेश की गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    स्कूली पाठ्यक्रम में गूंजेंगे श्रीमद्भगवद्गीता के श्लोक! भागलपुर सांसद अजय मंडल की बड़ी पहल; केंद्र सरकार ने सुझाव पर दी सकारात्मक प्रतिक्रिया

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *