आप-दा, फरेब से ऊबी दिल्ली : नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आप को एक बार फिर लोगों के लिए आपदा करार दिया। उन्होंने कहा कि जब इससे मुक्ति मिलेगी तभी दिल्ली को विकसित भारत की विकसित राजधानी बनाने का संकल्प सिद्ध होगा।

‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के अंतर्गत पार्टी के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं से संवाद में मोदी ने आप सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने कहा, दिल्ली के लोग आप वालों की आप-दा और उनके झूठ से ऊब चुके हैं। पहले कांग्रेस और बाद में आप ने दिल्ली के लोगों के साथ विश्वासघात किया। बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं।

मोदी ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा, पांच फरवरी को मतदान के दिन ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को मतदान केंद्र पर ले जाना लक्ष्य होना चाहिए। हमें याद रखना है कि सबसे बड़ा लक्ष्य भाजपा सरकार बनाने का है। कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें दिल्ली को आपदा से मुक्त कराना है। इसी से विकसित दिल्ली का संकल्प सिद्ध होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते 25 वर्ष में जिनका जन्म हुआ है उन्हें राजधानी में बर्बादी ही देखने को मिली। एक बार दिल्ली में नया विश्वास पैदा करने के लिए नए संकल्प के साथ आगे बढ़ना है। उन्होंने हर कार्यकर्ता को बूथ जीतने का लक्ष्य दिया।

  • Related Posts

    बिहार विधानसभा में गजब वाकया: नीतीश ने भाई वीरेंद्र के स्वेटर पर ली चुटकी, RJD नेता का तंज- ‘समय पर दवा खाइए, याददाश्त ठीक रहेगी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    मोतिहारी में ट्रेड यूनियनों का हल्ला बोल: केंद्र सरकार के नए ‘लेबर कोड’ के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग; ई-रिक्शा बंद होने से यात्री हुए बेहाल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *