दिल्ली – दरभंगा स्पेशल ट्रेन हुई बेपटरी, यात्रियों में हड़कंप; 4 घंटे तक स्टेशन पर रही खड़ी ट्रेन

बिहार में एक बार फिर ट्रेन बेपटरी हो गई। ट्रेन की एक बोगी पटरी से उतर गई और फिर यात्रियों में हड़कंप मच गया है। पश्चिमी चंपारण के हरीनगर रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या 04068 दिल्ली – दरभंगा स्पेशल ट्रेन की एक बोगी बेपटरी हो गई। जिसके बाद रेलवे यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। हालांकि इस घटना में किसी के जख्मी होने की सूचना नही मिली है।

जानकारी के मुताबिक, पनियाहवा नरकटियागंज रेलखंड के भैरोगंज हरिनगर स्टेशन के बिच पर ट्रेन नम्बर 04068 का एक बोगी पटरी से उतर गई। जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया, हालांकि गनीमत रही किसी तरह का जान माल का नुकसान नहीं हुआ। मौके पर रेल प्रशासन और स्थानीय अधिकारी पहुंच गए है और मामले की जांच कर रहे है। दिल्ली-दरभंगा स्पेशल का एक डिब्बा पटरी से उतर गया है।

बताया जा रहा है कि बगहा के पनियाहवा नरकटियागंज रेलखंड के भैरोगंज हरिनगर स्टेशन के बिच पर ट्रेन नम्बर 04068 का एक बोगी पटरी से उतर गई । पनियाहवा-नरकटियागंज रेलखंड पर ट्रेन हादसा हुआ है जिससे भैरोगंज-हरिनगर के बीच ट्रेन का परिचालन बाधित हो गया है।ट्रेन में सवार सभी यात्री घबरा गए। बोगी में बैठे यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई।

वहीं, घटना से घबराए यात्री अपनी अपनी सीट छोड़कर गाड़ी से उतरने लगे। जिसके बाद कुछ समय के लिए अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। इसके कारण लगभग चार घंटे तक गाड़ी हरिनगर रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। घटना की सूचना पर पहुंची एआरटी की टीम ने बेपटरी हुई बोगी को गाड़ी से काट कर अलग कर इसको सुबह लगभग 3.55 बजे इसको रवाना किया गया।

इधर, ड्यूटी पर मौजूद स्टेशन मास्टर रीतेश कुमार ने घटना की पुष्टि की हैं। इस सबंध में बताया जाता है कि दिल्ली – दरभंगा स्पेशल ट्रेन हरिनगर रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी। इसी दौरान उसके एक जेनरल बोगी के बेपटरी होने से अचानक रुक गई। ट्रेन की गति कम होने से बड़ा हादसा होने से बच गया।
  • Related Posts

    ​T20 WC 2026: फाइनल में पहुंचा भारत! वानखेड़े के ‘महायुद्ध’ में इंग्लैंड चित; 254 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य ने तोड़ी अंग्रेजों की कमर

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *