अयोध्या में 21 लाख दीपों से आज मनाया जाएगा दीपोत्सव, बनेगा एक और रिकाॅर्ड, देखें वीडियो

अयोध्या में आज 7वीं बार दीपोत्सव मनाया जाएगा। राम की पैड़ी पर स्थित 51 घाटों पर रिकाॅर्ड 24 लाख दीपक जलाए जाएंगे। 2022 में सरयू तट पर 15 लाख दीप जलाए गए थे। ऐसे में इस बार 21 लाख दीपों का विश्व रिकाॅर्ड बनने जा रहा है। जो कि एक बार फिर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में दर्ज होगा। इससे पहले भगवान श्रीराम, मां सीता और भाई लक्ष्मण के किरदार पुष्पक विमान से उतरेंगे। इस दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी पुष्प बरसाकर उनका स्वागत करेंगे और आरती भी उतारेंगे।

राम की पैड़ी पर एक बड़ी सी स्क्रीन के जरिए लाइट एंड साउंड शो आधारित रामायण के विभिन्न प्रसंग दिखाए जाएंगे। इस दौरान करीब 50 देशों के राजदूत इस कार्यक्रम के गवाह बनेंगे। बता दें कि पिछले दीपोत्सव पर पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए थे। वहीं दीपोत्सव के लिए 25 हजार से अधिक वाॅलंटियर्स ने कमान संभाली हुई है। एक वाॅलंटियर्स करीब 85 से 90 दीपक जलाएगा। वहीं हर ब्लाॅक में करीब 256 दीपक भी सजाए गए हैं।

घाटों पर दीयों में तेल-बाती लगाने का काम शुरू

दीपोत्सव के लिए आज सुबह 10 बजे से ही पर्यवेक्षक और घाट प्रभारी की उपस्थिति में 24 लाख से अधिक दीए में तेल और बाती लगाने का काम शुरू कर दिया है। इसके अलावा गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकाॅर्ड की एक टीम सभी घाटों पर ड्रोन के जरिए दीपों की गणना करेंगे। वहीं राम की पैड़ी पर 6 हजार स्क्वायर फीट में दीपकों के जरिए राम मंदिर का माॅडल बनाया गया है। इस माॅडल में भगवान राम को जीत की मुद्रा में दिखाया गया है। इस माॅडल को तैयार करने में 1 लाख 8 हजार दीपक लगे हैं।

 

  • Related Posts

    गाजीपुर में महिला आयोग की जनसुनवाई में सनसनीखेज आरोप: हिंदू महिला ने पति पर जबरन निकाह, तीन तलाक और बच्चों के धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का लगाया आरोप

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *