प्रधानमंत्री आवास में आई ‘दीपज्योति’, पीएम मोदी ने दिखाई झलक

प्रधानमंत्री आवास में आई ‘दीपज्योति’, पीएम मोदी ने दिखाई झलक.

FB IMG 1726302773970 jpg FB IMG 1726302768016 jpg

प्रधानमंत्री आवास परिवार में एक नए सदस्य ‘दीपज्योति’ का आगमन हुआ है। गौमाता ने एक बछिया को जन्म दिया है।

FB IMG 1726302771854 jpg

 

इसकी जानकारी खुद पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट के माध्यम से दी।

पीएम मोदी ने एक्स पर बछिया के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वह अपने घर पधारे नन्हे मेहमान संग खेल रहे हैं। उसे दुलार रहे हैं। 42 सेकेंड के इस वीडियो में पीएम उसके गले में माला पहनाते हैं और शॉल भी उढ़ाते हैं।

 

उन्होंने लिखा, “हमारे शास्त्रों में कहा गया है कि ‘गाव: सर्वसुख प्रदा:’ लोक कल्याण मार्ग पर प्रधानमंत्री आवास परिवार में एक नए सदस्य का शुभ आगमन हुआ है। प्रधानमंत्री आवास में प्रिय गौमाता ने एक नव वत्सा को जन्म दिया है, जिसके मस्तक पर ज्योति का चिह्न है। इसलिए, मैंने इसका नाम ‘दीपज्योति’ रखा है।”

 

पीएम मोदी द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को 250.3 लाख व्यूज मिले हैं, इसके अलावा इसे 18.5 हजार से अधिक लोगों ने पंसद किया है। साथ ही 4,864 बार इस वीडियो को री पोस्ट किया गया है।

 

पीएम मोदी के इस वीडियो पर यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी है। कुलदीप नेहरा नाम एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, आज का सबसे खूबसूरत वीडियो, गौमाता का आशीर्वाद सदैव बना रहे, ऐसे ही कोई नरेंद्र मोदी नहीं बन जाता है।”

 

वहीं, सीमा सिंह नाम की एक अन्य यूजर ने लिखा, “बहुत-बहुत शुभकामनाएं, आज एकादशी पर गौ माता का आगमन होना अति शुभ है।”

 

प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास पर गाय ने बछिया को जन्म नवरात्रि से कुछ दिन पहले दिया है। पीएम मोदी मां दुर्गा के बहुत बड़े भक्त हैं और पूरे नौ दिनों तक उपवास रखते हैं। वह नौ दिनों की अवधि के दौरान सख्त दिनचर्या का पालन करते हैं और केवल गर्म पानी का सेवन करते हैं।

  • Related Posts

    11 दिन बाद तिहाड़ जेल से रिहा हुए राजपाल यादव, बोले– “कानूनी प्रक्रिया में करता रहूंगा सहयोग”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    मुजफ्फरपुर: पुलिस और बदमाशों के बीच भीषण मुठभेड़; ASI को गोली मारने वाले कुख्यात पप्पू साहनी का ‘एनकाउंटर’, दोनों अस्पताल में भर्ती

    Share Add as a preferred…

    Continue reading