भागलपुर के पूर्व एसडीओ कुमार अनुज के खिलाफ अनुशासनिक कार्यवाही का निर्णय

भागलपुर। सामान्य प्रशासन विभाग ने पूर्व सदर एसडीओ कुमार अनुज के खिलाफ अनुशासनिक कार्यवाही का निर्णय लिया है। इसके लिए मुख्य जांच आयुक्त को संचालन पदाधिकारी और भागलपुर डीएम के नामित पदाधिकारी को उपस्थापन पदाधिकारी बनाया गया है।

कुमार अनुज वर्तमान में वैशाली जिले में सीनियर डिप्टी कलेक्टर के पद पर पदस्थापित हैं। कुमार अनुज के खिलाफ 21 फरवरी 2019 में तत्कालीन डीएम ने पूरक आरोपपत्र गठित कर विभाग को उपलब्ध कराया था।

अनुशासनिक प्राधिकार ने डीएम के लगाए आरोप और पूर्व एसडीओ के स्पष्टीकरण के दिए जवाब की समीक्षा की।

जिसमें पाया गया कि स्पष्टीकरण संतोषप्रद नहीं है।

  • ये भी पढ़े..

    “मेरे सिर पर 1 करोड़ का कर्ज है, जमीन कैसे बेचूं?” टाउनशिप के लिए रजिस्ट्री पर रोक को लेकर विधान परिषद में गरजे RJD MLC सुनील सिंह

    Share Add as a preferred…

    बिहार विधानसभा में गूंजा 35 लाख राशन कार्ड रद्द होने का मुद्दा, विपक्ष का सरकार पर हमला— “गरीबों का हक छीना जा रहा है”

    Share Add as a preferred…