जीएसटी परिषद की बैठक में फैसला,कम होगी कैंसर की दवाएं और नमकीन की कीमतें

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में सोमवार को हुई जीएसटी परिषद की 54वीं बैठक में अहम फैसले लिए गए। इसके तहत कैंसर की दवाओं पर जीएसटी को 12 फीसदी से घटाकर पांच फीसदी कर दिया गया है। इसी तरह से नमकीन पर भी जीएसटी को 18 से घटाकर 12 फीसदी किया गया है। इस फैसले से कैंसर की दवाएं और नमकीन सस्ती होंगी।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में सोमवार को यहां हुयी परिषद की 54वीं बैठक में ये निर्णय लिये गये। माल एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद ने विश्वविद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों को शोध एवं अनुसंधान के लिए मिलने वाली राशि या अनुदान को जीएसटी से मुक्त करने का निर्णय लिया है। बैठक में इसका प्रस्ताव स्वयं वित्त मंत्री ने किया और सभी राज्यों ने इसका समर्थन किया। बैठक के बाद सीतारमण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसको लेकर सवाल उठाये थे। प्रधानमंत्री ने कहा था कि जब बजट में शोध एवं अनुसंधान कोष बनाने की बात की जा रही है तब ऐसी स्थिति में इस तरह की अनुदान आदि राशि पर जीएसटी लगना सही नहीं है।

सीट शेयर के आधार पर हेलीकॉप्टर में यात्रा करने पर 18 के बजाए पांच फीसदी जीएसटी लगेगा। बाकी श्रेणी में पूर्व की तरह 18 फीसदी जीएसटी रहेगा। स्वास्थ्य और जीवन बीमा पर जीएसटी दर को 18 फीसदी से कम करने पर सहमति बन गई है।

उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जीएसटी बैठक में हुए शामिल

पटना। उप मुख्यमंत्री सह वित्त एवं वाणिज्य-कर मंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को जीएसटी काउंसिल की 54 वीं बैठक में शामिल हुए। नई दिल्ली में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने की। इस बैठक में बीमा, स्वास्थ्य एवं अन्य मुद्दों पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को वापस पटना लौटने की संभावना है।

  • Related Posts

    असम विधानसभा चुनाव 2026: बीजेपी ने जारी की दूसरी प्रत्याशी सूची, 2 नामों का ऐलान

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    BJP ने केरल और पुडुचेरी के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी, विधानसभा चुनाव 2026 की तैयारियां तेज

    Share Add as a preferred…

    Continue reading