‘लाडली बहनों ने निकाले सारे कांटे’, एग्जिट पोल के नतीजों पर शिवराज सिंह ने जताया भरोसा; पढ़े पूरी रिपोर्ट

मध्य प्रदेश को लेकर सभी मीडिया संस्थानों के एग्जिट पोल सामने आ गए हैं। इन सभी में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनती हुई दिख रही है। कांग्रेस को एक बार फिर से विपक्ष में बैठना पद सकता है। वहीं एग्जिट पोल के नतीजे सामने आने के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मुझे पहले ही भरोसा था कि हम फिर से वापसी करेंगे और पहले से ज्यादा सीटें जीतकर आएंगे।

‘बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिलने जा रहा’ 

सीएम शिवराज सिंह ने कहा, “मैंने हमेशा कहा है कि मध्य प्रदेश में कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है और बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिलने जा रहा है। पीएम मोदी का मार्गदर्शन,अमित शाह की रणनीतियां और जेपी नड्डा का नेतृत्व, हमारे कार्यकर्ताओं का प्रयास और हमारी सरकार की योजनाओं से यह स्पष्ट हो गया है कि भाजपा को राज्य में बहुमत मिल रहा है।”

वहीं लाडली बहन योजना पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान कहा जा रहा था कि कांटे की टक्कर है, लेकिन मेरी लाडली बहनों ने सभी काँटों को निकाल फेंका। उन्होंने कहा कि मैं चुनाव के दौरान जहां भी सभाओं में जाता था, वहां पुरुषों से ज्यादा महिलाएं आती थीं। वह मुझसे कहती थीं कि लाडली बहन योजना से उन्हें बहुत फायदा मिला है। शिवराज सिंह ने कहा कि उन्हीं की बदौलत एक बार फिर से राज्य में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है।

मध्य प्रदेश चुनाव को लेकर एग्टिज पोल के जो आंकड़े आ रहे हैं,उसके मुताबकि भारतीय जनता पार्टी फिर से सत्ता में वापसी करती दिख रही है और इस बार स्पष्ट बहुमत लाती दिख रही है। इंडिया टीवी के एग्जिट पोल में BJP को 140 से 159 सीटें मिलने का अनुमान है। मध्य प्रदेश में बहुमत का आंकड़ा 116 है।

ये भी पढ़े..

तीन बच्चों की मां से प्रेम विवाह के बाद सड़क पर हंगामा, दूल्हे की बहनों ने लगाए गंभीर आरोप

Share Add as a preferred…

गया में एसटीएफ जवान गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर वर्षों तक यौन शोषण का आरोप

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *