सांसद मनोज कुमार राम के ऊपर जानलेवा हमला, हमले में कांग्रेस MP का सिर फटा; गार्ड और ड्राइवर भी घायल

बड़ी खबर कैमूर से आ रही है, जहां कांग्रेस सांसद मनोज कुमार राम के ऊपर जानलेवा हमला हुआ है। भूमि विवाद को लेकर ग्रामीणों और सांसद के भाई के बीच विवाद चल रहा था, उसी विवाद को सुलझाने के लिए कांग्रेस सांसद लाव लश्कर के साथ पहुंचे थे, तभी ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। इस हमले में कांग्रेस सांसद मनोज कुमार राम का सिर फट गया है जबकि उनके गार्ड और ड्राइवर के साथ भी मारपीट की गई है।

दरअसल, पूरा मामला जमीनी विवाद से जुड़ा है। कुदरा थाना क्षेत्र के नाथोपुर स्थित सेंट जॉन इंटरनेशनल स्कूल कांग्रेस सांसद मनोज कुमार राम के भाई का है। इस स्कूल के पास स्थित किसी जमीन को लेकर ग्रामीणों के साथ सांसद के भाई का विवाद चल रहा है। उसी विवाद को सुलझाने के लिए कांग्रेस सांसद सासाराम से कुदरा पहुंचे थे। इसी दौरान ग्रामीणों ने हमला बोल दिया।

इस हमले के बाद कांग्रेस सांसद और उनके सहयोगी जान बचाकर वहां से भागे। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर कैमूर एसपी और डीएसपी समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर हालात को काबू में किया। इस हमले में कांग्रेस सांसद मनोज राम, और स्कूल के दो बस चालक बुरी तरह से घायल हो गए हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।

  • ये भी पढ़े..

    पंचायत विकास दिवस पर बरारी पंचायत में भव्य आयोजन, नुक्कड़ नाटक से दिया गया नशा मुक्ति का संदेश

    Share Add as a preferred…

    पंचायत विकास दिवस पर महिलाओं की भागीदारी को बताया विकास की आधारशिला, प्रभारी सचिव व डीएम ने जनसहभागिता पर दिया जोर

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *