मिट्टी के अंदर दफन मिली ससुराल से गायब युवक की डेड बॉडी: कुत्ते ने मिट्टी खोदा तो लोगों को मिली जानकारी

मुजफ्फरपुर जिले के गयाघाट थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहा सुसराल से गायब युवक की डेड बॉडी को पुलिस ने मिट्टी के नीचे से बरामद किया है। बताया जा रहा है कि एनएच के समीप एक खेत में जमीन के अंदर दफन एक शव की सूचना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. मामले की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर लोगो की भारी भीड़ उमड़ गई। जिसके बाद सूचना के बाद पहुंची पुलिस डेड बॉडी को मिट्टी के अंदर से निकाल कर जांच पड़ताल में जुट गई।

पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के NH स्थित बरुआरी चौक के समीप की है। बताया जा रहा है कि NH 57 के समीप एक खेत में लगभग एक से दो फुट अंदर डेड बॉडी दफन था, इसी दौरान एक कुत्ते को इसकी सुंगध मिल गई और उसने मिट्टी खोदना शुरू कर दिया। जहां मिट्टी के नीचे शव गड़ा हुआ मिला। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जुट गई।. जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगो ने मामले की सूचना गायघाट पुलिस को दी। वही सूचना मिलते ही मौके पर बेनीबाद और गायघाट पुलिस पहुंची और डेड बॉडी को मिट्टी के अंदर से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पुलिस द्वारा बरामद डेड बॉडी की पहचान गांव के ही फनू सिंह के दामाद के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मधुबनी जिला का निवासी बताया जा रहा है।

वही मामले में गायघाट थानाध्यक्ष मोनू कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के बरूआरी के समीप एक खेत में मिट्टी के अंदर से डेड बॉडी को बरामद किया गया है जिसके बाद कागज़ी प्रक्रिया पुरी कर डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वही पुलिस मामले में मृतक युवक के सास और साले को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

 

Related Posts

गाजियाबाद में देश के खिलाफ बड़ी साजिश नाकाम! ISI एजेंट को रेलवे और आर्मी की गोपनीय जानकारी भेजते 6 गिरफ्तार; दिल्ली कैंट में लगाया था ‘जासूसी कैमरा’

Share Add as a preferred…

Continue reading
नवादा में ‘दहेज दानव’ की भेंट चढ़ी तीन बच्चों की मां? पुष्पा की संदिग्ध मौत के बाद ससुराल वाले फरार; मां का आरोप— “जहर देकर मार डाला”

Share Add as a preferred…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *