नोएडा के इस VIP सेक्टर में बंगले के अंदर मिली महिला की लाश, सुप्रीम कोर्ट की वकील थी मृतका

उत्तर प्रदेश के नोएडा में उस वक्त हडकंप मच गया, जब एक बेहद ही VIP कहे जाने वाले सेक्टर 30 में 61 वर्षीय महिला की लाश बरामद हुई। महिला सुप्रीम कोर्ट में वकालत करती थी और पिछले दो दिनों से फ़ोन नहीं उठा रही थी। जिससे उसके भाई को कुछ अनहोनी की आशंका हुई। वह पुलिस को साथ लेकर महिला के घर पहुंचते हैं। यहां पुलिस दरवाजा तोड़ती है तो बाथरूम में महिला की लाश बरामद होती है।

महिला का नाम रेनू सिंघल है और वह पिछले कई वर्षों से सुप्रीम कोर्ट में वकील थीं। बताया जा रहा है कि घटना के बाद से महिला का पति घर से फरार है। महिला वकील का शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर सीनियर अधिकारियों के साथ-साथ फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉड टीम पहुंची। हत्या का कारण और तरीका हालांकि अभी मालूम नहीं हुआ है।

मृतका का पति मौके से फरार 

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतका का पति मौके से फरार हो गया है। मृतका के भाई द्वारा पति के विरूद्ध हत्या का शक जाहिर किया गया है। जिसके बाद पुलिस ने टीम का गठन करके पति की तलाश शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से कई सबूत इकट्ठे किए हैं, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • ये भी पढ़े..

    PM आवास के बाहर राहुल गांधी का अनिश्चितकालीन धरना, बोले– धर्मेंद्र प्रधान और मोदी के इस्तीफे तक नहीं हटेंगे

    Share Add as a preferred…

    ‘कॉकरोच’ कहने का जवाब सड़क पर! CJP आंदोलन ने दिल्ली की सियासत में मचाई हलचल

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *