भागलपुर के नाथनगर में दिनदहाड़े फायरिंग से दहशत, चाय दुकान पर प्लॉटर को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार

भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र में रविवार को बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े गोलीबारी कर इलाके में सनसनी फैला दी। मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के सरदारपुर गांव स्थित एक चाय दुकान पर बाइक से पहुंचे तीन हथियारबंद बदमाशों ने जमीन कारोबारी को निशाना बनाते हुए गोली चला दी।

चाय पीते समय हुआ हमला
घायल व्यक्ति की पहचान अलीगंज गंगटी निवासी उमेश यादव उर्फ मुरारी के रूप में हुई है, जो प्लॉटिंग का काम करता है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, उमेश चाय की दुकान पर खड़ा था, तभी बाइक सवार बदमाश वहां पहुंचे और अचानक फायरिंग कर दी। गोली पेट के नीचे लगी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

गोली चलते ही मचा भगदड़
घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए बदमाशों पर पत्थर भी फेंके। इस दौरान एक बदमाश बाइक से गिर गया, जिसे लोगों ने खदेड़कर पकड़ लिया।

दो राउंड हवाई फायरिंग कर साथी को छुड़ाया
हालात बिगड़ते देख अन्य दो बदमाशों ने दबंगई दिखाते हुए दो राउंड हवाई फायरिंग की और अपने पकड़े गए साथी को जबरन छुड़ा ले गए। इसके बाद तीनों मौके से फरार हो गए।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दो गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही मधुसूदनपुर, नाथनगर और हबीबपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में पुलिस ने छापेमारी कर तीन में से दो बदमाशों—मुकेश पाल और आशीष कुमार—को गिरफ्तार कर लिया।

मौके से हथियार बरामद
पुलिस ने घटनास्थल से एक देसी कट्टा और एक कारतूस भी बरामद किया है। घायल उमेश यादव का इलाज फिलहाल एक निजी क्लीनिक में चल रहा है।

सिटी एसपी ने लिया घटनास्थल का जायजा
दोपहर करीब तीन बजे सिटी एसपी शैलेन्द्र कुमार सिंह स्वयं मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों से घटना की पूरी जानकारी ली। उन्होंने पुलिस टीम को जल्द से जल्द फरार बदमाशों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया।

दिनदहाड़े हुई इस फायरिंग की घटना ने एक बार फिर शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं और इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

  • Related Posts

    रिश्तों का ‘खून’! 6 साल की बहन से 9वीं के भाई ने की दरिंदगी; पेट दर्द ने खोला खौफनाक राज, दहला देगा राजकोट का ये मामला

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    कल्याण विगहा में ‘निशांत’ उदय! पूर्वजों के आशीर्वाद से शुरू किया सियासी सफर; समर्थकों ने लगाए ‘भावी मुख्यमंत्री’ के नारे, क्या नीतीश के उत्तराधिकारी तैयार हैं?

    Share Add as a preferred…

    Continue reading