दरभंगा के श्रेयांस झा बने एशिया अंडर-15 स्क्वैश रैंकिंग में नंबर-1,मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी बधाई

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी बधाई, कहा – राज्य और देश का नाम करेंगे रोशन

पटना, 12 सितंबर 2025 – दरभंगा के श्रेयांस झा ने एशिया अंडर-15 स्क्वैश रैंकिंग में पहला स्थान हासिल कर बिहार और देश का मान बढ़ाया है। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा, “दरभंगा के श्रेयांस झा को एशिया अंडर-15 स्क्वैश रैंकिंग में नंबर-1 स्थान प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना है। विश्वास है कि वे अपनी प्रतिभा से पूरे विश्व में देश एवं राज्य का नाम रोशन करेंगे।”

श्रेयांस की इस उपलब्धि से खेल जगत में बिहार की नई पहचान बनी है। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि यह सफलता आने वाले समय में उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बड़ी पहचान दिलाएगी।


 

  • ये भी पढ़े..

    CJP का सरकार को अल्टीमेटम: “मांगें पूरी होने तक जंतर-मंतर पर आंदोलन जारी रहेगा”

    Share Add as a preferred…

    AAP, RJD, SP और JMM सांसदों का अस्पताल गेट पर धरना; सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, जमकर हुआ विरोध

    Share Add as a preferred…