दानापुर, पटना | 6 जुलाई 2025 — राजधानी पटना के दानापुर स्थित सगुना मोड़ पुलिस चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर चोरों ने शनिवार रात एक बंद घर में भीषण चोरी की वारदात को अंजाम दिया। प्रभात इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के मालिक राम शुक्ल प्रसाद के बंद घर में घुसकर चोरों ने लगभग 55 लाख रुपये के जेवरात और 1.5 लाख रुपये नकद की चोरी कर ली।
चोरी की यह वारदात 2 जुलाई को हुई थी, लेकिन घर के सभी सदस्य बेंगलुरु में रहने के कारण उन्हें इसकी जानकारी 6 जुलाई को एक कर्मी के माध्यम से मिली। सूचना मिलते ही गृहस्वामी राम शुक्ल प्रसाद और उनकी बहू पल्लवी यादव सोमवार को पटना पहुंचे।
पल्लवी यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चोरों ने आलमीरा और वॉर्डरोब के ताले तोड़कर कीमती सामान और नगदी चुराई। इसके अलावा, उन्होंने पूजा घर में टॉयलेट कर अपवित्रता की और रसोई में जाकर ग्लास से पानी पिया। उन्होंने घर का बिजली कनेक्शन काट दिया ताकि सीसीटीवी काम न कर सके। साथ ही, CCTV कैमरे और DVR सिस्टम को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
चोरी की सूचना मिलते ही कदमकुआं थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। थानाध्यक्ष पीके भारद्वाज ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि चोरों ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया।
मुख्य बिंदु:
- घटना सगुना मोड़ पुलिस चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर
- बंद घर से 55 लाख के जेवरात और 1.5 लाख नकद की चोरी
- पूजा स्थल में टॉयलेट कर धार्मिक भावनाएं आहत
- CCTV और DVR को तोड़ा, बिजली कनेक्शन काटा
- परिवार 2 जुलाई को वारदात के समय बेंगलुरु में था, 6 जुलाई को मिली जानकारी


