Cyclone Dana: ओडिशा में चली 120 KM/घंटे की रफ्तार से हवा, चक्रवात दाना से तबाही शुरू

भुवनेश्वर: चक्रवात ‘दाना’ (Dana Cyclone) ओडिशा (Odisha) के तट से टकरा गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, चक्रवाती तूफान दाना के लैंडफाल (Landfall) की प्रक्रिया गुरुवार रात को शुरू होकर शुक्रवार सुबह तक जारी रहने की उम्मीद है। शुक्रवार सुबह तक लैंडफाल की प्रक्रिया करीब चार से पांच घंटे तक चलेगी। उस वक्त हवा की रफ्तार लगभग 120 किमी प्रति घंटे रहने की आशंका है।

Cyclone Dana:ऊंची लहरों के चलते तटीय इलाकों में दो-तीन किलोमीटर अंदर तक पानी आ सकता है। अगले 24 घंटे अतिरिक्त सुरक्षा बरतने की सलाह दी गई है। इसके अलावा, पारादीप से इरसामा सियाली तक समुद्र तट पर प्रतिबंध लगा दिए गए हैं।

120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवा

ओडिशा में भितरकनिका समेत कई अन्य जगहों पर समुद्र का पानी 10 मीटर ऊंचा तक उठने लगा है तथा यहां पर 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चल रही है।

धामरा और भद्रक में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट

ओडिशा में चक्रवाती तूफान दाना के आगमन की प्रक्रिया जारी है। धामरा, भद्रक में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश के कारण तबाही देखने को मिली। जगह जगह पेड़ उखड़े हुए हैं और छतों पर से टिनशेड भी उड़कर सड़क पर आ गए।

चक्रवात की गति 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटा

चक्रवात दाना के आगमन पर IMD भुवनेश्वर की निदेशक डॉ. मनोरमा मोहंती ने कहा चक्रवात की गति 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटा हैं। इसके आगमन की प्रक्रिया लगातार हो रही है। धीरे-धीरे चक्रवात के कमजोर होने की भी संभावना है। आज भी उत्तर ओडिशा में भारी बारिश होने की संभावना है, कुछ स्थानों में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है।

  • Related Posts

    फॉर्मर आईडी पर सदन में गरमाया मामला, मंत्री बोले—किसी किसान का लाभ नहीं रुका

    Share Add as a preferred…

    Continue reading