बिहार में साइबर ठगों की अब खैर नहीं, खुल गया सूबे का पहला साइबर थाना

बिहार में अब साइबर अपराधियों की खैर नहीं। जी हां, प्रदेश के पहले साइबर थाना का उद्घाटन हो गया। पटना के आईजी राकेश राठी ने सूबे के पहले साइबर थाना का उद्घाटन किया है। अब ये थाना पूरी तरह से काम करने लगेगा। यहां अत्याधुनिक तरीके से साइबर फ्रॉड के मामले का खुलासा होगा।

राजधानी पटना के बेली रोड स्थित ललित भवन के पास पुरानी FSL बिल्डिंग में ये साइबर थाना खोला गया है। यहां थानाध्यक्ष के अलावा 4 इंस्पेक्टर, तीन सब-इंस्पेक्टर , तीन कांस्टेबल, एक प्रोग्रामर और तीन डेटा ऑपरेटर की भी नियुक्ति की गई है। आपको बता दें कि साइबर थाना पटना जिले का 77वां थाना होगा।

इसके साथ ही शुक्रवार से ही रेल साइबर थाना भी काम करने लगेगा। पटना जंक्शन के एक नंबर प्लेटफॉर्म पर जीआरपी थाने के पास साइबर थाना बनाया गया है। यह पटना रेल जिला का 13वां थाना होगा।

  • ये भी पढ़े..

    आज का राशिफल और पंचांग: 21 जुलाई 2026, मंगलवार – जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल, शुभ अंक और शुभ रंग

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में पिता की स्मृति को समर्पित भावपूर्ण काव्य संध्या, कवियों ने कविता और गीतों से दी श्रद्धांजलि

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *