बिहार में नए-नए तरीकों से लोगों को शिकार बना रहे साइबर अपराधी

बिहार में साइबर अपराधी (Cyber criminals) नए-नए तरीकों से लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। ताजा मामला मुंगेर से सामने आया है, जहां इंस्टाग्राम (Instagram) के नाम पर एक शख्स ने करीब साढ़े चार लाख रुपए की ठगी का मामला साइबर थाना में दर्ज कराया है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

दरअसल, मुंगेर साइबर थाना में मुफस्सिल थानान्तर्गत शीतलपुर निवासी संजय सिंह के पुत्र प्रशांत कुमार ने 4 लाख 40 हजार रुपए साइबर अपराधियों द्वारा ठगी का लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित प्रशांत ने बताया कि बीते 3 नवम्बर को उसके इंस्टाग्राम पर पार्ट टाइम जॉब का आफर आया। जिसमें इन्वेस्ट पर प्रति रिब्यू के बदले एक निश्चित एमाउंट देने की बात कही गई।

उसने रिव्यू के अनुसार अधिक मुनाफा कमाने के लिए अलग अलग तिथि को अपने और पिता के एकाउंट से 4 लाख 40 हजार रुपया इन्वेस्ट किया। कुछ दिन तक उसके द्वारा किए गए इन्वेस्टमेंट के बदले कुछ राशि आई। लेकिन उसके बाद राशि आना बंद हो गया और उसे ग्रुप से भी हटा दिया गया। इसके बाद पीड़ित ने 1930 पर साइबर ठगी का ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराया, उसके बाद पीड़ित ने साइबर थाना पहुंच कर लिखित शिकायत दर्ज कराया।

साइबर थानाध्यक्ष प्रभात रंजन ने बताया कि पीड़ित के आवेदन पर लिखित शिकायत दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने पर पीड़ित का 45 हजार रुपया होल्ड हुआ है। थानाध्यक्ष ने लोगों से ऑनलाइन पार्टटाइम जॉब के झांसे में नहीं आने की अपील की है।

  • Related Posts

    भागलपुर में शराब की बड़ी खेप जब्त: पुआल के नीचे मिली 20 लाख की ‘दारू’; झारखंड से मुंगेर जा रहा था UP नंबर का ट्रक

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर का ‘नटवरलाल’ धनबाद में गिरफ्तार: आर्मी अफसर का बेटा बताकर महिलाओं को फंसाता था प्रेम जाल में; सिजुआ की युवती ने चंडीगढ़ से पकड़कर सिखाया सबक

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *