मतदाता जागरूकता को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

भागलपुर 09 नवंबर 2025,

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 के अंतर्गत भागलपुर में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव संपन्न कराने एवं मतदाता प्रतिशत बढ़ाने को लेकर को लेकर सैनडिस कंपाउंड के ओपन थिएटर में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।

IMG 20251108 WA0086

IMG 20251108 WA0085

इस अवसर पर उपस्थित दर्शकों को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिलाधिकारी डॉ0 नवल किशोर चौधरी ने कहा कि मुझे पूरा उम्मीद है कि इस बार भागलपुर की मतदाता बढ़ चढ़ कर अपने मताधिकार का प्रयोग करेगी। उन्होंने कहा 11 नवंबर 2025 को सुबह 7:00 से शाम के 6:00 तक मतदान होगा।

उन्होंने भागलपुर के सभी मतदाता से आग्रह किया कि वह 11 नवंबर को अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने कहा मतदान करने में ज्यादा वक्त नहीं लगता है। बूथ पर सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं, वहां पेयजल, शौचालय, रैम्प, बिजली के अलावा मतदाता की सहायता के लिए आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका एवं आशा कार्यकर्ता है। ताकि मतदाताओं को कोई असुविधा न हो सके। पुरुष और महिला मतदाता के लिए अलग-अलग लाइन की व्यवस्था है, दिव्यांगजनों एवं बुजुर्ग मतदाताओं के लिए विशेष सुविधा है। जिन्हें कोई दिक्कत है उन्हें भी सुविधा मुहैया करायी जाएगी। इसलिए उन्होंने तमाम मतदाताओं से आग्रह किया कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करें। 1 मिनट, एक उंगली और 5 साल निश्चित रहें।

उन्होंने वहां उपस्थित दर्शकों एवं युवाओं से 11 नवंबर को स्वयं मतदान करने तथा अपने पड़ोसियों एवं स्वजनों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने की अपील की।
कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त श्री प्रदीप कुमार सिंह, नगर आयुक्त श्री शुभम कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया श्री ऋतुराज प्रताप सिंह, सहायक समाहर्ता श्री जतिन कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा, स्वीप के नोडल पदाधिकारी सह डायरेक्टर एनईपी श्री अमर कुमार मिश्रा, डायरेक्टर डीआरडीए श्री दुर्गा शंकर, होमगार्ड के जिला समादेष्टा एवं जिले के अन्य पदाधिकारी गण तथा लगभग ढाई हजार दर्शक गण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    छपरा: रामजानकी मंदिर में चोरी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, जेवरात बरामद

    Share छपरा/मोतिहारी। मसरख स्थित रामजानकी…

    Continue reading
    बिहार कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला: सोन नदी जल विवाद खत्म, 53 साल बाद बिहार–झारखंड में सहमति

    Share पटना। मंगलवार को मुख्यमंत्री…

    Continue reading