CSBC Bihar Police Constable Bharti 2023 : बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती के अभ्यर्थियों के लिए अर्जेंट नोटिस जारी.

CSBC Bihar Police Constable Bharti 2023 : बिहार केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने 21 हजार कांस्टेबल भर्ती के उन आवेदकों की सूची जारी की है जिनके आवेदनों में फोटो व हस्ताक्षर से जुड़ी खामियां पाई गई हैं। ऐसे 3279 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की गई है। इन उम्मीदवारों ने या तो अपना फोटो एवं हस्ताक्षर (हिंदी और अंग्रेजी) अपलोड नहीं किया या फिर अस्पष्ट है।

अब सीएसबीसी ने ऐसे उम्मीदवारों को अपना आवेदन पत्र सुधारने का एक और मौका दिया है। उम्मीदवार 2 अगस्त से 8 अगस्त के बीच सही फोटो व हस्ताक्षर अपलोड कर सकते हैं। सीएसबीसी ने कहा है कि अपना रंगीन फोटोग्राफ और हस्ताक्षर अंग्रेजी एवं हिन्दी में (काली एवं नीली स्याही से) अलग-अलग विज्ञापन में दी गई शर्तों के अनुरूप और पर्षद के वेबसाइट www.csbc.bih.nic.in पर अपलोड करें।

सीएसबीसी नोटिफिकेशन के मुताबिक आवेदक का फोटोग्राफ, रंगीन एवं दो माह के अंदर खींचा हुआ, जिसका बैकग्राउन्ड सफेद हो, 15 से 25 केबी के बीच साइज का, jpg/.jpeg/.gif फॉर्मेट में, एवं हस्ताक्षर अंग्रेजी एवं हिन्दी में काली या नीली स्याही से अलग-अलग, 15 से 25 केबी साइज के बीच का jpg/.jpeg/.gif फॉर्मेट में जो सफेद बैकग्राउन्ड पर हो, ऐसे फोटो एवं हस्ताक्षरों को स्कैन कर अपलोड करना अनिवार्य है।

सीएसबीसी ने कहा है कि यह अंतिम अवसर है । इसके बाद ऑनलाइन आवेदन-पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर बिना किसी सूचना के आवेदन को रद्द कर दिया जाएगा ।

  • Related Posts

    ‘मीठा’ होगा बिहार का भविष्य! ईखायुक्त अनिल झा ने गांधी मैदान में परखी गन्ना उद्योग की चमक; हसनपुर चीनी मिल की ‘सब्सिडी’ वाली खेती बनी मिसाल

    HIGHLIGHTS: 114वें ‘बिहार दिवस’ पर…

    Continue reading
    गांधी मैदान में ‘रोबोट’ और AI का जलवा! मंत्री संजय सिंह टाइगर ने किया स्किल डेवलपमेंट स्टॉल का आगाज़; बिहार के युवाओं के लिए खुले ‘आत्मनिर्भर’ रोजगार के द्वार

    HIGHLIGHTS: 114वें ‘बिहार दिवस’ पर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *