फूल तोड़ने गए CRPF जवान को बदमाशों ने मारी गोली, घटनास्थल पर हुई मौत

बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने आ रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला खगड़िया से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक जवान की गोली मारकर हत्या कर दी है। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार खगङिया के परबता थाना क्षेत्र के डुमरिया बुजुर्ग गांव में भूमि विवाद को लेकर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। इस घटना की सुचना नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है। उसके बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तहकीकात में लग गई है।

बताया जा रहा है कि, इस घटना में मृतक की पहचान रिटायर्ड सीआरपीएफ के जवान विधान चंद्र मिश्र के रूप में हुई है। यह सुबह-सुबह फूल तोङने के लिए घर से निकले थे इसे दौरान सिर में उनको गोली मारी गई। जिससे इनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना के संबध में बताया जा रहा है की इनका अपने रिश्तेदार से ही जमीन को लेकर पिछले कई सालो से विवाद चल रहा था।

इधर, भूमि विवाद की वजह से  विधानचंद्र मिश्र ने पुलिस से सुरक्षा की मांग भी किए थे।अब इस घटना के बाद से परिवार के लोगों का  रो रो कर बुरा हाल है। परिवार के लोगों का आरोप है की पुलिस यदि सुरक्षा मुहैया करा देती तो इस घटना को रोका जा सकता था। वही पुलिस का कहना है की घटना को अंजाम देने बाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • ये भी पढ़े..

    रोहतास में 321 महिला सिपाहियों की पासिंग आउट परेड संपन्न, डीआईजी ने दिलाई कर्तव्यनिष्ठा की शपथ

    Share Add as a preferred…

    मोतिहारी में जमीन खाली कराने पहुंची पुलिस, विरोध के बीच हाईवे किनारे जमकर हंगामा

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *