अजगैबीनाथ धाम में जितिया पर्व को लेकर उमड़ी महिलाओं की भीड़

भागलपुर/सुल्तानगंज। जितिया पर्व के अवसर पर शनिवार को अजगैबीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बिहार, झारखंड समेत आसपास के राज्यों से आई महिलाओं ने गंगा स्नान और पूजा-अर्चना कर अपने पुत्रों की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना की।

इस दौरान एक महिला गंगा में डूबने लगी, जिसे मौके पर मौजूद एनडीआरएफ टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एम्बुलेंस से रेफरल अस्पताल भेजा गया।

अजगैबीनाथ मंदिर के महंत प्रेमानंद गिरी ने बताया कि जितिया पर्व पर महिलाओं की बड़ी संख्या गंगा घाट पर उमड़ती है। यह पर्व महिलाएं अपने पुत्रों की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की मंगलकामना के लिए करती हैं।

शनिवार को नहाय-खाय के साथ व्रत की शुरुआत हुई, जबकि रविवार को व्रती महिलाएं निर्जला उपवास रखेंगी और सोमवार को पारण के साथ व्रत का समापन करेंगी।

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए गंगा घाट पर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।


 

  • Related Posts

    “राज्यसभा उपसभापति पद पर बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार की संभावित नियुक्ति पर सियासी हलचल”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया, अमित शाह और वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading