बिहार में बदमाश बेखौफ, राजधानी में महिला की गला काटकर हत्या

पटना जिले में हत्या की और वारदात से लोगों में सनसनी का माहौल है। यहां भगवानगंज थाना इलाके में शुक्रवार को एक महिला की गर्दन काटकर दर्दनाक हत्या की घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया है। स्थानीय लोगों ने जब महिला का शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस का कहना है कि महिला की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पहचान करने के लिए जरूरी उपाय किए जा रहे हैं। वहीं हत्या के 24 घंटे बाद भी अपराधियों की कोई पहचान ना हो पाने पर स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

सड़क किनारे मिला शव

दरअसल, राजधानी पटना से सटे मसौढ़ी में शुक्रवार की सुबह एक महिला का शव बरामद हुआ है। पटना पुलिस को यह शव सड़क के किनारे से मिला। पुलिस ने बताया कि महिला की गला रेतकर हत्या की गई है। वहीं शव बरामद होने के बाद से पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। हालांकि मृतक महिला की 24 घंटे बीत जाने के बाद भी अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। वहीं महिला की इस दर्दनाक हत्या से इलाके में ग्रामीण डरे सहमें हुए हैं। इसके साथ ही स्थानीय ग्रामीण प्रशासन से हत्या की गुत्थी सुलझाने की मांग कर रहे हैं।

शव की शिनाख्त में जुटी पुलिस

अपराधियों ने पूरी वारदात को पटना के भगवानगंज थाना क्षेत्र स्थित अनौली गांव में अंजाम दिया है। सड़क किनारे महिला का शव बरामद होने के बाद से अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने इस बात की सूचना भगवानगंज थाने की पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची भगवानगंज थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। फिलहाल पुलिस महिला कि पहचान करने में जुटी है। साथ हीं डॉग स्क्वायड की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच कर रही है। महिला की डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेजा गया है।

  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…