क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, आज तक नहीं कर पाया कोई ऐसा

दुनिया के दिग्गज फुटबॉलर पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अब एक नया कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। फुटबॉल के इतिहास में आज तक ये बड़ा कारनामा कोई खिलाड़ी नहीं कर पाया है। UEFA नेशंस लीग में क्रोएशिया के खिलाफ पुर्तगाल के मुकाबले के दौरान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने गोल करके एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इस बड़े रिकॉर्ड को बनाने के बाद रोनाल्डो खुशी के चलते थोड़े भावुक भी दिखे थे।

900 गोल करने वाले पहले फुटबॉलर

UEFA नेशंस लीग के दौरान क्रोएशिया और पुर्तगाल के मैच में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 900 गोल करने का बड़ा कारनामा किया है। रोनाल्डो अब 900 गोल करने वाले दुनिया के पहले फुटबॉल खिलाड़ी बन गए हैं। पुर्तगाल के कप्तान रोनाल्डो के ये 900 गोल क्लब करियर और अंतरराष्ट्रीय करियर दोनों के मिलाकर हुए हैं। क्रिस्टियानो रोनाल्डो का 131वां अंतर्राष्ट्रीय गोल था।

पहले क्रोएशिया के खिलाड़ी डियागो डालोट ने 7वें मिनट में गोल करके अपनी टीम को बढ़त दिला दी थी। इसके बाद रोनाल्डो ने गोल किया और ये 900 गोल करने का रिकॉर्ड भी बना दिया। 39 साल की उम्र में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दिखा दिया है कि उनमें अभी भी दम है।

दूसरे नंबर पर है लियोनेल मेस्सी

फुटबॉल के इतिहास में अब क्रिस्टियानो रोनाल्डो 900 गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए है। इसके अलावा लियोनेल मेसी की बात करे तो वे अभी दूसरे नंबर पर है। मेसी के नाम फिलहाल 859 गोल है।

इन टीमों के लिए रोनाल्डो ने किए गोल

रोनाल्डो ने रियल मैड्रिड के लिए 450 गोल, जुवेंटस के लिए 101 गोल, मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए दो बार में 145 गोल, स्पोर्टिंग लिस्बन के लिए 5 और अपने नए क्लब यानी अल नासर के लिए 68 गोल किए हैं।

Related Posts

IPL 2026 से पहले टीमों को बड़ा झटका: 7 खिलाड़ी बाहर, 9 पर सस्पेंस; रणनीति पर पड़ा असर

Share Add as a preferred…

Continue reading
IPL 2026 से पहले वैभव सूर्यवंशी का बड़ा बयान: “ऐसा सवाल है तो 2000-3000 रन मार दूंगा”

Share Add as a preferred…

Continue reading