शो रुम के मालिक को दुकान में घुसकर अपराधियों ने चाकू से गोदा, इलाके में दहशत का माहौल

मोतिहारी  : बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है. लगभग हर दिन लोगों की हत्या हो रही है. इसी कड़ी में एक ताजा मामला मोतिहारी से सामने आया है. जहां यूटीएल शोरूम मालिक पर जानलेवा हमला कर दिया. जिसके बाद गंभीर रुप से जख्मी दुकान मालिक अमित कुमार उर्फ बब्लू को आस पास के दुकानदारों ने इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उसका इलाज चल रहा है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है. वहीं इस घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

घटना सीसीटीवी में कैद

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी की जांच की. जिसमें चाकू मारते बदमाश दिख रहे हैं. जख्मी अमित ने थाना को दिए बयान में बताया कि लूट के नीयत से आए बदमाशों ने उसे चाकू मारा है. जख्मी अमित के शरीर पर लगभग दस जगह चाकुओं के जख्म के निशान है. घटना ढ़ाका बाजार स्थित हाईस्कूल के पास स्थित यूटीएल शो रुम की है.

खतरे से बाहर शो रूम के मालिक

मिली जानकारी के अनुसार यूटीएल शो रुम के मालिक अमित कुमार उर्फ बब्लू ढ़ाका थाना के भलूअहिया गांव के रहने वाले है. हरदिन की तरह वह अपने दुकान में थे. उसी दौरान दो लोग दुकान में आए और कुछ बातचीत के बाद एक युवक उसपर चाकु से लगातार प्रहार करता है. जिस दौरान अमित काफी चिखता है. जो सीसीटीवी में दिख भी रहा है. जख्मी अमित ने बताया कि दोनों बदमाश लूट की नीयत से दुकान में आए थे और उनलोगों ने गल्ला खोला. जिसका विरोध करने पर उनलोगों ने चाकू मारकर जख्मी कर दिया. घटना की जानाकरी मिलने के बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गई है. वहीं इस मामले में ढाका विधायक पवन जायसवाल पीड़ित युवक से मिलने का बाद कहा कि पुकिस त्वरित कार्रवाई करते हुए जल्दी गिरफ्तारी करे.

  • Related Posts

    सहरसा में फिर सिर उठा रही गैंगवार? मीरा टॉकीज के पास छोटू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद से जुड़े तार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ERWWO मालदा की पहल: महिला कर्मचारियों के सम्मान और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आयोजित हुए कई कार्यक्रम

    Share Add as a preferred…

    Continue reading