सीतामढ़ी में अपराधियों ने मचाया उत्पात, हथियार का भय दिखाकर किराना व्यवसायी से लूटे 19 लाख रुपये

बिहार में अपराधियों के हौसले बढ़ते ही जा रहे हैं। वह आए-दिन हत्या, लूटपाट जैसी बड़ी-बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला सीतामढ़ी जिले से सामने आया है, जहां पर अपराधियों ने मंगलवार की शाम एक किराना व्यवसायी से 19 लाख रुपए लूट लिए।

जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के पुपरी थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि किराना व्यवसायी अजय टिबरीवाल बाइक से बैंक में पैसा जमा करने जा रहे थे। इस दौरान पुपरी बाजार के समीप एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर उन्हें रोक लिया। इसके बाद अपराधियों ने व्यवसाई के पास थैले में रखे 19 लाख रुपए लूट लिए और फरार हो गए।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

  • Related Posts

    टीएमबीयू में ‘प्रमोशन’ की खबर पर मचा बवाल! विश्वविद्यालय प्रशासन ने दावों को बताया सफेद झूठ; कुलसचिव ने मीडिया रिपोर्ट्स का किया कड़ा खंडन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भोजपुर में नीतीश कुमार का ‘विकास-धमाका’! 466 करोड़ की 721 योजनाओं की सौगात; आरा बनेगा ‘मेडिकल हब’, 1 करोड़ नौकरियों का मिशन शुरू

    Share Add as a preferred…

    Continue reading