बिहार में अपराधियों का बोल बाला कायम , जहानाबाद में सरकारी कर्मी को ऑफिस में पिस्टल दिखाया

बिहार में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. रोज दिन हत्या का मामला सामने आ रहा है. वहीं अब बिहार के जहानाबाद में सरकारी कर्मी पर पिस्टल दिखने का वीडियो वायरल हो रहा है. बेखौफ बदमाश ने सरकारी कर्मी को पिस्टल दिखा कर धमकाने के अलावा उसकी पिटाई भी कर दी. अपराधियों के सरकारी दफ्तर में घुसकर कर्मियों के पिटाई से अफरातफरी का माहौल बन गया . मामला जिले के सकुराबाद थाना क्षेत्र के कंसुआ गांव का है।

बता दें कि शख्स ने ऑफिस में आकर गुंडागर्दी के बाद कर्मी की पिटाई की . आरोपी खैरूचक गांव का रहने वाला है. मामला जमीन के सर्वे से जुड़ा बताया जा रहा है. बता दें कि सकुराबाद थाना क्षेत्र के कंसुआ गांव में स्थित कानूनगो कार्यालय में तीन-चार लोगों घुसकर कार्यालय के कर्मियों के साथ मारपीट की और बदतमीजी की. मौके पर पिस्टल निकालकर जान मारने की कोशिश भी की गई. हालांकि दफ्तर में मौजूद किसी शख्स ने इसका वीडियो बना लिया।

बता दें कि वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि एक शख्स दो-तीन आदमी के साथ कार्यालय में आकर कर्मियों को धमकाता है. फिर उनके बाद मारपीट और गली गलौज करता है. साथ ही जान से मारने की नीयत से पिस्टल निकालकर एक कर्मी पर तान देता है. जिसके बाद कार्यालय में अफरा-तफरी मच जाती है. वहीं घटना की जानकारी मिलने पर एसपी दीपक रंजन ने आरोपी बख्शे नहीं जाने की बात की है. साथ ही स्थानीय थानाध्यक्ष सकुराबाद को निर्देश दिया है कि वीडियो की जल्द पुष्टि करते हुए अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजे।

  • Related Posts

    दानापुर में ‘मूर्ति चोरनी’ का खेल खत्म! छोटी देवी मंदिर से पीतल की मूर्तियां गायब करने वाली गीता देवी गिरफ्तार; CCTV ने खोल दिया राज

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर में शराब माफिया के ‘मेगा’ प्लान पर फिरा पानी! झारखंड से सहरसा जा रही 847 लीटर विदेशी शराब जप्त; सनोखर पुलिस की बड़ी कामयाबी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *