बिहार में अपराधियों का आतंक, भोजपुर में प्लंबर मिस्त्री को मारी गोली

बिहार में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है, जिसके चलते एक के बाद एक बेखौफ आपराधिक घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र से आया है, जहां हथियारबंद बदमाशों ने एक प्लंबर मिस्त्री को गोली मार दी। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप और दहशत का माहौल है।


महावीर मंदिर के पास हुई फायरिंग

यह सनसनीखेज घटना छोटका चंदा गांव स्थित यज्ञशाला महावीर मंदिर के पास रविवार की शाम घटी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हथियारबंद बदमाश अचानक पहुंचे और युवक पर फायरिंग कर दी

गोली युवक के बाएं पैर की जांघ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।


घायल की पहचान, गांव में दहशत

घायल युवक की पहचान छोटका चंदा गांव निवासी शिव भजन राय के 25 वर्षीय पुत्र विनोद कुमार के रूप में हुई है। विनोद कुमार पेशे से प्लंबर मिस्त्री है।

घटना के बाद गांव और आसपास के इलाकों में डर का माहौल व्याप्त है। लोग सहमे हुए हैं और देर शाम तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर कोईलवर थानाध्यक्ष नरोत्तम चंद्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया


आपसी विवाद में गोलीबारी की आशंका

पुलिस की प्रारंभिक जांच में आपसी विवाद को लेकर गोली मारने की बात सामने आ रही है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है


लगातार बढ़ते अपराधों से सवालों के घेरे में कानून-व्यवस्था

दिनदहाड़े और रिहायशी इलाकों में हो रही ऐसी घटनाओं ने बिहार की कानून-व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोग पूछ रहे हैं कि आखिर अपराधियों के हौसले इतने बुलंद क्यों हैं?


 

  • ये भी पढ़े..

    विक्रमशिला सेतु पर सड़क हादसा, साइकिल सवार को बचाने में अनियंत्रित हुई बाइक; पति-पत्नी गंभीर घायल

    Share Add as a preferred…

    सजौर बाजार में दुकान लगाने को लेकर विवाद, झड़प के बीच बुजुर्ग की मौत से इलाके में तनाव

    Share Add as a preferred…