नीतीश के नालंदा में अपराधियों के हौसले बुलंद, कारोबारी के घर में घुसकर लूट ली 15 लाख से अधिक की संपत्ति

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा में अपराधी बेखौफ हो गए हैं। बदमाशों के हौसले तने बुलंद हो गए हैं कि दिन के उजाले में हत्या और लूट जैसी वारदातों को अंजाम देने से भी परहेज नहीं कर रहे हैं। बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े सीमेंट कारोबारी के घर में घुसकर लूटपाट की।

दरअसल, घटना बिहार थाना क्षेत्र के चौखंडी पर मोहल्ला स्थित पीली कोठी की है, जहां सीमेंट कारोबारी संतोष अग्रवाल के घर को बदमाशों ने निशाना बनाया है। गुरुवार की दोपहर बगमाशों ने घर में घुसकर महिला को चाकू का भय दिखाकर घर में रखे जेवरात और नगद सहित करीब 15 लाख की संपत्ति लूटकर फरार हो गए।

पीड़ित महिला ने बताया की बताया कि घर मे अकेले थी और मोबाइल फोन चला रही थी, उसी दौरान एक नकाबपोश बदमाश घर मे घुसे और गर्दन पर चाकू रखकर जेवर, नगद सहित करीब 15 लाख का सामान लूट कर फरार हो गए। घटना की जानकारी डायल 112 पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • ये भी पढ़े..

    पटना हाईकोर्ट सख्त: बेऊर में अतिक्रमण और जलजमाव मामले पर सरकार से मांगी रिपोर्ट, अधिकारियों की कार्यशैली पर उठाए सवाल

    Share Add as a preferred…

    15 रुपये बचाने की कीमत पड़ी भारी: बिना टिकट यात्रा ने पिता-पुत्र को दी ऐसी सीख, पूर्व रेलवे ने जारी किया बड़ा संदेश

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *