सूबे में आपराधिक घटनाएं बढ़ीं : तेजस्वी यादव

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि डबल इंजन की सरकार असफल है। बिहार में आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। यहां सबसे अधिक गरीबी, महंगाई व पलायन है। वे शुक्रवार को कार्यकर्ता दर्शन संवाद कार्यक्रम से पूर्व सर्किट हाउस छपरा में आयोजित प्रेस को संबोधित कर रहे थे।

तेजस्वी ने कहा कि राज्य की मुख्य समस्याओं को कैसे दूर किया जाए, इसकी जानकारी लेने के लिए ही वे घूम-घूमकर अपने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर रहे हैं। कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद यात्रा का मुख्य उद्देश्य पार्टी को बूथ से लेकर पंचायत स्तर तक मजबूत करना है। इसे लेकर कार्यकर्ताओं से मिलकर आगामी विधानसभा चुनाव में तन-मन से लग जाने का मूलमंत्र भी दे रहे हैं। कार्यकर्ताओं के इलाके की क्या स्थिति है। इसका भी बैकफीड ले रहे है।तेजस्वी यादव ने कहा कि उनके 17 महीने के कार्यकाल में नौजवानों के चेहरे पर खुशी थी, लेकिन अब चिंता के बादल छाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि अब बदलाव की जरूरत है। पांच लाख युवाओं को नौकरी मिली।

  • ये भी पढ़े..

    गया के खिजरसराय में बनेगा अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी सेंटर, दक्षिण बिहार के MSME सेक्टर को मिलेगी नई दिशा

    Share Add as a preferred…

    मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान: 25 जुलाई से यूपी में 101 दिन की ‘निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा’, BJP को दी चेतावनी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *