भागलपुर : युवक की गोली मारकर हत्या मामले में फुफेरा भाई गिरफ्तार

भागलपुर पीरपैंती प्रखंड के बड़ी कमलचक में चार फरवरी को सरस्वती माता की मूर्ति विसर्जन के बाद फुफेरे भाई विवेक रविदास नेे ममेरे भाई नीतीश कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। घटना ईशीपुर बाराहाट थाना क्षेत्र में घटित हुई थी। एसडीपीओ कहलगांव टू डॉ. अर्जुन कुमार गुप्ता ने अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी विवेक रविदास को पुलिस ने कटिहार से तीन मार्च को गिरफ्तार कर लिया।

विवेक ने बताया, घटना को अंजाम देने के बाद वह कटिहार भाग गया था। कहा कि मैं, मुन्ना और नीतीश तीनों दोस्त थे। किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए हथियार लाए थे। मुन्ना ने ही हमलोगों को हथियार दिया था। हथियार लेकर अपने घर में शाम के समय बैठे थे। हालांकि उस समय मुन्ना यादव नहीं था। एसडीपीओ ने बताया, तीनों नया हथियार लाए थे और फोटो खींच रहे थे। इसी क्रम में जब मुख्य आरोपी विवेक दास फोटो खींचने लगा तो गोली चल गई। जिससे नीतीश की मौत हो गई। गोली चलने पर पिस्तौल लेकर विवेक नीचे की ओर भागा और मुन्ना को बोला, नीतीश को मार दिए हैं। यह सुन मुन्ना दौड़कर घर में गया और खोखा लेकर नीचे चला आया। इसके बाद बहियार में खोखा को फेंक दिया। जिसे उसकी गिरफ्तारी के बाद निशानदेही पर पुलिस ने बरामद कर लिया था। घटना में प्रयुक्त हथियार अभी तक बरामद नहीं हुआ है। पुलिस विवेक को न्यायिक हिरासत में भेजने के बाद फिर दोनों को एक साथ रिमांड पर लेगी और संयुक्त रूप से पूछताछ करेगी।

  • Related Posts

    जेडीयू दफ्तर बना ‘अखाड़ा’! नीतीश के राज्यसभा जाने पर भड़के कार्यकर्ता; पकवान फेंके, कुर्सियां तोड़ीं; अपने ही नेताओं पर फूटा गुस्सा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *