​बिहार में CO की हड़ताल खत्म: डिप्टी CM ने मानी मांग, अब DCLR बन सकेंगे राजस्व अधिकारी; 4 दिन बाद काम पर लौटे अफसर

पटना | बिहार में जमीन सर्वे और दाखिल-खारिज (Mutation) के काम में आया अवरोध अब दूर हो गया है। बिहार राजस्व सेवा संघ (BiRSA) ने अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस ले ली है। गुरुवार को राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री और डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के साथ हुई सफल वार्ता के बाद संघ ने यह फैसला लिया।

2 फरवरी से ठप था कामकाज

​बता दें कि बिहार राजस्व सेवा के सभी पदाधिकारी अपनी मांगों को लेकर 2 फरवरी 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे। इसके कारण अंचलों में जाति-निवास प्रमाण पत्र से लेकर जमीन सर्वे तक का काम प्रभावित हो रहा था।

किस मांग पर बनी सहमति? (क्यों हुई थी हड़ताल)

​हड़ताल की मुख्य वजह ‘प्रोन्नति’ (Promotion) और ‘पदस्थापना’ थी।

  • विवाद: राजस्व अधिकारियों की मांग थी कि भूमि सुधार उप समहर्ता (DCLR) का पद बिहार राजस्व सेवा के अधिकारियों को दिया जाए। अभी तक यह पद सामान्य प्रशासन विभाग के पास था।
  • समाधान: सरकार ने आश्वासन दिया है कि DCLR का पद अब बिहार राजस्व सेवा के अधिकारियों को आवंटित किया जाएगा। यानी अब अंचलाधिकारी (CO) प्रोमोशन पाकर DCLR बन सकेंगे।

डिप्टी सीएम बोले- अब सर्वे में आएगी तेजी

​हड़ताल खत्म होने के बाद विजय सिन्हा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अधिकारियों की नाराजगी दूर कर दी गई है।

  • ​सभी अधिकारी काम पर लौट आए हैं।
  • ​अब बिहार में चल रहे भूमि सर्वे और भूमि सुधार के कार्यों में दोगुनी रफ्तार से काम होगा।
  • ​सरकार और अधिकारियों के बीच सहमति बन गई है, जिससे आम जनता को राहत मिलेगी।
  • Related Posts

    ​बाढ़ पुलिस का ‘लॉन्ग रेंज’ ऑपरेशन: तमिलनाडु से दबोचा गया स्वर्ण व्यवसायी को लूटने वाला डकैत; 2024 से था फरार, शेखपुरा का रहने वाला है सनी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading